Google TV Freeplay दे रहा 10 हजार मूवी, टीवी शो बिल्कुल फ्री! इन यूजर्स को मिलेगा फायदा

Google TV होम स्क्रीन पर Freeplay ऐप के माध्यम से अपडेटेड Freeplay का अनुभव लिया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 अगस्त 2026 15:07 IST
ख़ास बातें
  • यह सर्विस अभी केवल US क्षेत्र में उपलब्ध है।
  • Google TV डिवाइसेज पर एक इन-बिल्ट स्ट्रीमिंग फीचर के रूप में उपलब्ध।
  • कंपनी ने अब 300 से ज्यादा फ्री लाइव टीवी चैनल जोड़ने की बात कही है।

Google TV Freeplay, Google TV डिवाइसेज पर एक इन-बिल्ट स्ट्रीमिंग फ़ीचर के रूप में आता है।

Google TV Freeplay ने यूजर्स को नया तोहफा दिया है। कंपनी की फ्री स्ट्रीमिंग सर्विस में बड़ा अपग्रेड हुआ है। अब यूजर्स को गूगल टीवी फ्रीप्ले में 10 हजार से ज्यादा फ्री मूवी और शो का मजा मिलेगा। कंपनी ने घोषणा की है कि वह गूगल टीवी फ्रीप्ले पर वीडियो ऑन डिमांड सर्विस ला रही है जिससे यूजर्स को फ्री मनोरंजन का इंस्टेंट एक्सेस मिलेगा। बिना किसी सब्सक्रिप्शन के यूजर्स इन टीवी शो और मूवीज का मजा ले सकते हैं। आइए जानते हैं किन यूजर्स को मिलेगा इसका फायदा। 

Google ने Google TV Freeplay में 10 हजार से ज्यादा फ्री मूवी और टीवी शो देने की घोषणा की है। यूजर्स को अब बिना किसी सब्सक्रिप्शन, बिना किसी लॉगिन या मेंबरशिप लिए इस फ्री मनोरंजन का एक्सेस मिलेगा। ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से कंपनी ने इसकी घोषणा की और डिटेल्स जारी कीं। गूगल ने कहा है कि वह अपने टीवी लाइनअप का विस्तार करने जा रही है। इसमें 300 से ज्यादा फ्री लाइव टीवी चैनल्स उपलब्ध होंगे। इसमें न्यूज, स्पोर्ट्स, रियलिटी टीवी, ट्रू क्राइम, और अन्य तरह के टीवी चैनल्स भी शामिल होंगे। 

Advertisement

Google TV Freeplay के नए वर्जन में World of Love Island, Bloomberg TV+, Yahoo! Sports Network और The Maratha Stewart जैसे चैनल शामिल किए गए हैं। Google TV होम स्क्रीन पर Freeplay ऐप के माध्यम से अपडेटेड Freeplay का अनुभव लिया जा सकता है। ध्यान दें कि यह सर्विस अभी केवल US क्षेत्र में उपलब्ध है।

Google TV Freeplay, Google TV डिवाइसेज पर एक इन-बिल्ट स्ट्रीमिंग फ़ीचर के रूप में आता है। यह सपोर्टेड डिवाइसेज पर पहले से मौजूद एक ऐड-सपोर्टेड स्ट्रीमिंग फीचर है। फीचर के तहत यूजर्स बिना किसी सब्सक्रिप्शन के फ्री लाइव टीवी चैनल देख सकते हैं। इसके साथ ही ऑन डिमांड मूवी और शो भी देखे जा सकते हैं। इसके लिए यूजर को अलग से साइन-अप या अलग से ऐप डाउनलोड नहीं करना पड़ता है। कंपनी ने अब 300 से ज्यादा फ्री लाइव टीवी चैनल और 10,000 से ज्यादा ऑन-डिमांड मूवी और शो उपलब्ध करवाने का वादा किया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.