दूरदर्शन ने मोबाइल फोन के लिए लॉन्च की मुफ्त टीवी सेवा

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2016 15:18 IST
स्मार्टफोन यूजर को आकर्षित करने के लिए लोक प्रसारक दूरदर्शन ने चार महानगरों समेत 16 शहरों में मोबाइल फोन पर मुफ्त टीवी सेवाओं की शुरुआत की है।

एक बयान में प्रसारक ने कहा कि उपयोगकर्ताओं को मोबाइल पर टीवी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 25 फरवरी से 16 शहरों में दूरदर्शन की डिजिटल टेरेस्ट्रीयल टेलीविजन सेवाओं की शुरुआत हो गयी है।

इन 16 शहरों में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, गुवाहाटी, पटना, रांची, कटक, लखनउ, जालंधर, रायपुर, इंदौर, औरंगाबाद, भोपाल, बेंगलुरू और अहमदाबाद शामिल हैं।

इन शहरों में वैसे मोबाइल फोन या टैब में डीवीबी-टी2 डोंगल के जरिये निशुल्क टीवी का आनंद लिया जा सकता है जिनमें ओटीजी काम करता है। साथ ही वाहनों में वाईफाई डोंगल के जरिये ऐसा संभव है। इंटीग्रेटेड डिजिटल टीवी पर भी आप दूरदर्शन के चैनलों को निशुल्क देख सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.