India vs West Indies Test Live Streaming : भारत-वेस्‍टइंडीज का पहला टेस्‍ट मैच अब से कुछ देर में, देखें Free

India vs West Indies : भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला टेस्‍ट मैच दूरदर्शन पर टेलीकास्‍ट किया जाएगा। इसे डीडी स्‍पोर्ट्स चैनल पर देखा जा सकेगा।

India vs West Indies Test Live Streaming : भारत-वेस्‍टइंडीज का पहला टेस्‍ट मैच अब से कुछ देर में, देखें Free

Photo Credit: BCCI

दोनों क्रिकेट टीमें भारतीय समय के अनुसार, आज शाम 7:30 बजे से मैच खेलेंगी।

ख़ास बातें
  • 12 जुलाई से 16 जुलाई के बीच खेला जाएगा पहला टेस्‍ट
  • डोमिनिका के रोसेउ में विंडसर पार्क में खेला जाएगा मैच
  • जियो सिनेमा ऐप पर वेबसाइट पर इसे स्‍ट्रीम किया जा सकेगा
विज्ञापन
India vs West Indies : भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है। दोनों टीमें 2 टेस्‍ट मैच, 3 वनडे मैच और 5 टी-20 मैचों में आमने-सामने होंगी। टूर की शुरुआत टेस्‍ट मैचों से हो रही है। आज यानी 12 जुलाई से 16 जुलाई के बीच पहला टेस्‍ट मैच खेला जाएगा। साल 2002 के बाद से भारत, वेस्‍टइंडीज में कोई टेस्‍ट नहीं हारा है। इस वजह से यह सीरीज खास होने जा रही है। India vs West Indies के बीच टेस्‍ट मैच कितने बजे से शुरू होगा और आप इसे कैसे ऑनलाइन लाइव (India vs West Indies Test Match online Live) देख सकते हैं, आइए जानते हैं।  
 

India vs West Indies के बीच कहां खेल जाएगा पहला टेस्‍ट? 

वेस्टइंडीज बनाम भारत के बीच पहला टेस्‍ट मैच आज से डोमिनिका के रोसेउ में विंडसर पार्क में खेला जाएगा। 
 

West Indies vs India के बीच कितने बजे से शुरू होगा टेस्‍ट मैच? 

दोनों क्रिकेट टीमें भारतीय समय के अनुसार, आज शाम 7:30 बजे से मैच खेलेंगी। करीब 30 मिनट पहले 7 बजे टॉस उछाला जाएगा। 
 

India vs West Indies टेस्‍ट मैच का प्रसारण किस टीवी नेटवर्क पर होगा? 

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला टेस्‍ट मैच दूरदर्शन पर टेलीकास्‍ट किया जाएगा। इसे डीडी स्‍पोर्ट्स चैनल पर देखा जा सकेगा।  
 

India vs West Indies टेस्‍ट मैच को ऑनलाइन लाइव कहां देखें? 

भारत बनाम वेस्टइंडीज के पहले टेस्ट मैच को JioCinema पर लाइव देखा जा सकता है। जियो सिनेमा की वेबसाइट और ऐप पर यह मैच फ्री में लाइव देखा जा सकेगा। उसके अलावा Fancode ऐप और वेबसाइट पर भी इस मैच को स्‍ट्रीम किया जा सकता है। भारतीय टीम के वेस्‍टइंडीज दौरे से जुड़े सभी अपडेट आप https://ndtv.in/ पर भी पा सकते हैं।  

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ऐलान कर चुके हैं कि इस टेस्ट मैच में शुभमन गिल के बजाए यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करेंगे। गिल नंबर तीन पर बैटिंग करने आएंगे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »