Reliance Digital Discount Days कल से शुरू, iPhone से लेकर TV रेफ्रिजरेटर पर डिस्काउंट

Reliance Digital ने अपनी सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स सेल 'डिजिटल डिस्काउंट डेज' की घोषणा की है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2024 16:44 IST
ख़ास बातें
  • Reliance Digital ने 'डिजिटल डिस्काउंट डेज' सेल की घोषणा की है।
  • सेल में 45% छूट के साथ LG OLED और Samsung Neo QLED टीवी खरीद सकते हैं।
  • Reliance Digital या My Jio Stores पर सभी इन ऑफर्स का लाभ ले सकते हैं।

Photo Credit: Reliance Digital

Reliance Digital ने अपनी सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स सेल 'डिजिटल डिस्काउंट डेज' की घोषणा की है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। ग्राहक इन ऑफर्स का लाभ सभी Reliance Digital या My Jio Stores पर उठा सकते हैं। डिजिटल डिस्काउंट डेज सेल के दौरान ग्राहक बैंक ऑफर से 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं या 15,000 रुपये तक कैशबैक पा सकते हैं। यह सेल आकर्षक छूट के साथ 15 अप्रैल, 2024 तक जारी रहने वाली है। रिलायंस डिजिटल ऑप्शन के साथ आसान फाइनेंशियल सुविधा का भी वादा करता है। आइए रिलायंस जियो की इस सेल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

भारी डिस्काउंट के साथ नया टीवी घर लेकर आ सकते हैं। बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए 45% छूट के साथ LG OLED और Samsung Neo QLED टीवी खरीद सकते हैं। वहीं 43 इंच फुल एचडी टीवी पर 40% छूट मिल रही है, जिसकी कीमत 16,990 रुपये से शुरू हो रही है। अगर आप हमेशा से iPhone चाहते थे तो अब इसे खरीदने का समय आ गया है। 12 हजार रुपये तक का डबल एक्सचेंज बोनस सभी Apple iPhone पर मिल रहा है। ग्राह अपने पुराने डिवाइस ट्रेड करके नई टेक्नोलॉजी का लाभ ले सकते हैं।
Advertisement

लैपटॉप पर बेहतर डील्स के साथ खरीदारी कर सकते हैं। मात्र 54 रुपये से शुरू होने वाली नो कॉस्ट ऑप्शन के साथ 33% की छूट के साथ M1 पर बेस्ड Apple MacBook Supercharged को खरीद सकते हैं। गेमर्स के लिए गेमिंग लैपटॉप की रेंज की शुरुआत 49,999 रुपये से हो रही है। सिर्फ 23,900 रुपये की बेस्ट कीमत पर iPad 9th Gen Wi-Fi 64GB को खरीदा जा सकता है। बेस्ड ऑडियो डिवाइसेज पर शानदार डिस्काउंट के साथ खरीदारी की जा सकती है। 

डॉल्बी एटमॉस साउंड बार पर 65% का भारी डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसकी कीमत  17,990 रुपये से शुरू हो रही है। Bose Soundbar 900 पर 30% डिस्काउंट का शानदार लाभ ले सकते हैं, जिसकी कीमत 72,990 रुपये है। सेल में 1 Ton 3-Star Inverter AC को 20,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। हाई एंड 11 किलो/7 किलो वॉशर ड्रायर के साथ अपने कपड़े धोना आसान बनाने के लिए सिर्फ 61,990 रुपये चुकाने की जरूरत होगी। वहीं साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर के साथ अपनी ग्रोसरी को फ्रेश रखने के लिए 49,990 रुपये खर्च करने की जरूरत होगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  2. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
  3. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  4. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
  2. Huawei ला रही नया वाइड फोन! 16GB रैम, डुअल कैमरा लीक
  3. iPhone 13 Mini जैसा कॉम्पेक्ट iPhone लॉन्च करने की Apple की तैयारी!
  4. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
  5. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  6. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  7. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  9. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.