CES 2025 : JBL ने लॉन्‍च किए 400W साउंड वाले पार्टी स्‍पीकर और Horizon 3, जानें इनके बारे में

टेक्‍नॉलजी के सबसे बड़े मेले कंस्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स शो 2025 (CES 2025) का आगाज आज से हो गया है। अमेरिका के लास-वेगास में आयोजित हो रहे चार दिनों के इवेंट में दुनिया की प्रमुख टेक कंपनियां अपने लेटेस्‍ट इनोवेशंस के साथ पहुंची हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 जनवरी 2025 12:32 IST
ख़ास बातें
  • CES 2025 में दिखे नए स्‍पीकर
  • जेबीएल ने पेश किए नए स्‍पीकर
  • 400W तक साउंड से हैं पैक

जेबीएल (JBL) ने CES 2025 में अपने Horizon मिनी-स्पीकर सीरीज और PartyBox पार्टी स्पीकर के लेटेस्‍ट वर्जनों को अनवील किया है।

CES 2025 : टेक्‍नॉलजी के सबसे बड़े मेले कंस्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स शो 2025 (CES 2025) का आगाज आज से हो गया है। अमेरिका के लास-वेगास में आयोजित हो रहे चार दिनों के इवेंट में दुनिया की प्रमुख टेक कंपनियां अपने लेटेस्‍ट इनोवेशंस के साथ पहुंची हैं। ऑडियो कैटिगरी में जानी-मानी कंपनी जेबीएल (JBL) ने CES 2025 में अपने Horizon मिनी-स्पीकर सीरीज और PartyBox पार्टी स्पीकर के लेटेस्‍ट वर्जनों को अनवील किया है। कंपनी JBL Horizon 3 स्‍पीकर लाई है, जिसमें आकर्षक डिजाइन के साथ एक डिस्‍प्‍ले मिलता है। वहीं PartyBox सीरीज में PartyBox 520, PartyBox Encore 2 और PartyBox Encore Essential 2 मॉडलों को पेश किया गया है। 
 

JBL Horizon 3 Main Features 

JBL Horizon 3 की सबसे अहम खूबी है इसका डिजाइन। इसे इस तरह से ब्‍लेंड किया गया है कि लुक से यह पहली दफा ही पसंद आ जाएगा। इसमें एक एंबिएंट डिस्‍प्‍ले मौजूद है, जिसमें तारीख, टाइम और बाकी फंक्‍शनैलिटी दिखाई देती हैं। जेबीएल का सिग्‍नेचर साउंड इसमें दिया गया है। दावा है कि इसका साउंड पूरे रूम में एकजैसा सुनाई देगा। यह ब्‍लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी और ऑराकास्‍ट को सपोर्ट करता है। ऑराकास्‍ट का अर्थ मल्‍टी-स्‍पीकर कनेक्टिविटी से है यानी एकसाथ कई स्‍पीकरों को आपस में कनेक्‍ट किया जा सकता है। इसमें कई मोड जैसे- ईक्‍यू, अलार्म सेटिंग, एफएम रेडियो आदि मिल जाते हैं 
 

JBL PartyBox Party Speakers Main features 

जेबीएल ने तीन पार्टी स्‍पीकर्स दिखाए हैं सीईएस 2025 में। इसमें सबसे टॉप पर है JBL PartyBox 520। यह 400W का साउंड आउटपुट डिलिवर करता है। कंपनी 100वॉट साउंड आउटपुट के साथ PartyBox Encore 2 और PartyBox Encore Essential 2 को लेकर आई है। 

नई लाइनअप में जेबीएल प्रो साउंड टेक्‍नॉलजी इस्‍तेमाल हुई है। यह डायनैमिक बास और क्र‍िस्‍टल क्‍लीयर ट्रेबल ऑफर करती है। इसमें मौजूद एआई साउंड बूस्‍ट टेक्‍नॉलजी रियल टाइम में म्‍यूज‍िक सिग्‍नल को एनालाइज करके उसकी परफॉर्मेंस को बढ़ा देती है। 
Advertisement
 

New JBL Speaker's Price 

JBL Horizon 3 की कीमत 139.99 यूरो यानी करीब साढ़े 11 हजार रुपये है। मई 2025 से इनका रोलआउट शुरू होगा। JBL PartyBox 520 के दाम 799 अमेर‍िकी डॉलर यानी करीब 68530 रुपये हैं। JBL PartyBox Encore को 399 डॉलर यानी करीब 34 हजार रुपये और JBL PartyBox Encore 2 को 299 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 25 हजार रुपये में लाया गया है। इन्‍हें जून 2025 से मार्केट में उतारा जाएगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  11. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.