boAt ने 500W वाला नया साउंडबार Aavante Prime 5.1 5000DA किया लॉन्च, ये हैं खासियतें

boAt ने भारतीय बाजार में नया होम ऑडियो सिस्टम boAt Aavante Prime 5.1 5000DA लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 जून 2025 13:33 IST
ख़ास बातें
  • boAt Aavante Prime 5.1 5000DA में फ्रंट-फायरिंग और सेंटर ड्राइवर्स हैं।
  • boAt Aavante Prime 5.1 5000DA 500W RMS आउटपुट प्रदान करता है।
  • boAt Aavante Prime 5.1 5000DA की कीमत 14,999 रुपये है।

boAt Aavante Prime 5.1 5000DA में 500W आउटपुट मिलता है।

Photo Credit: boAt

boAt ने भारतीय बाजार में नया होम ऑडियो सिस्टम boAt Aavante Prime 5.1 5000DA लॉन्च कर दिया है। यह 500W RMS आउटपुट, डॉल्बी एटमॉस और ट्रू 5.1 चैनल सराउंड साउंड प्रदान करते हैं। इस सिस्टम में एक स्लीक मैट फिनिश और मॉडर्न डिजाइन है, जिसमें एक साउंडबार हाउसिंग फ्रंट-फायरिंग और सेंटर ड्राइवर है। यहां हम आपको boAt Aavante Prime 5.1 5000DA के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


boAt Aavante Prime 5.1 5000DA Price


boAt Aavante Prime 5.1 5000DA की कीमत 14,999 रुपये है। यह स्पीकर आज से बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon, Flipkart, boAt-lifestyle.com और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए बिक्र के लिए उपलब्ध होगा।


boAt Aavante Prime 5.1 5000DA Specifications


boAt Aavante Prime 5.1 5000DA में फ्रंट-फायरिंग और सेंटर ड्राइवर्स वाला साउंडबार है, जिसमें दो वायर्ड रियर सैटेलाइट स्पीकर और साइड-फायरिंग डिजाइन वाला 6.5 इंच का वुडन सबवूफर है। एम्पलीफायर डीप बास, क्लियर मिड्स और क्रिस्प हाई के साथ boAt सिग्नेचर साउंड प्रदान करता है। सेंटर चैनल वॉयस क्लैरिटी को बेहतर बनाता है, जबकि रियर स्पीकर डायरेक्शन और डेप्थ बढ़ाता है।

डॉल्बी एटमॉस के साथ साउंड सिस्टम 3D जैसा ऑडियो इफेक्ट बनाता है। यह नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो जैसे प्लेटफॉर्म पर कंटेंट के साथ-साथ कंपेटिबल गेम के साथ भी अच्छा काम करता है। Aavante Prime 5.1 5000DA में मैट फिनिश के साथ स्लीक डिजाइन दिया गया है। यह वॉल माउंटेबल डिवाइस है। यह स्पीकर बोट सिग्नेचर साउंड के साथ 500W RMS आउटपुट प्रदान करता है। वायर्ड सबवूफर और ड्यूल वायर्ड रियर सैटेलाइट के साथ 5.1 चैनल है। कंपनी सिस्टम के साथ 1 साल की वारंटी प्रदान करती है।
Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ v5.4, HDMI eARC, USB, AUX और ऑप्टिकल इनपुट शामिल हैं। ब्लूटूथ 5.4 लो लेटेंसी वाली वायरलेस स्ट्रीमिंग प्रदान करता है। HDMI eARC एक ही केबल का इस्तेमाल करके टीवी से हाई क्वालिटी वाले ऑडियो का सपोर्ट करता है। ईक्यू मोड्स में मूवीज, म्यूजिक और न्यूज शामिल हैं। मूवी मोड डायलॉग और साउंड इफेक्ट को बेहतर करता है, म्यूजिक मोड वोकल और इंस्ट्रूमेंट को बेहतर बनाता है और न्यूज मोड स्पीच पर फोकस करता है। सभी सेटिंग्स को रिमोट से कंट्रोल किया जा सकता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: boAt Aavante Prime 5000DA 500W Soundbar, boat

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.