boAt SmartRing Active Plus लॉन्च, हेल्थ और फिटनेस दोनों का रखेगी ख्याल

boAt ने अपना नया रिंग-स्टाइल हेल्थ और फिटनेस ट्रैकर SmartRing Active Plus लॉन्च कर दिया है।

boAt SmartRing Active Plus लॉन्च, हेल्थ और फिटनेस दोनों का रखेगी ख्याल

Photo Credit: boAt

boAt SmartRing Active Plus 5ATM रेटिंग से लैस है।

ख़ास बातें
  • boAt SmartRing Active Plus की कीमत 2,999 रुपये है।
  • boAt SmartRing Active Plus की बैटरी 5 दिनों तक चलती है।
  • boAt SmartRing Active Plus 5ATM रेटिंग से लैस है।
विज्ञापन
boAt ने अपना नया रिंग-स्टाइल हेल्थ और फिटनेस ट्रैकर SmartRing Active Plus लॉन्च कर दिया है। स्टेनलेस स्टील मटेरियल से तैयार यह रिंग तीन कलर्स ब्लैक, रोज गोल्ड और सिल्वर में आती है। इसका स्लीक, कॉन्केव डिजाइन स्क्रैच से बचाव करता है। इसे रिंग को कई एडवांस फीचर्स के साथ एक हेल्थ और फिटनेस ट्रैकर के तौर पर डिजाइन किया गया है, जो हार्ट रेट वेरिएशन (HRV), हार्ट रेट, SpO2, स्ट्रेस, स्किन टेंप्रेचर और स्लीप आदि को ऑटोमैटिक ट्रैक करता है। अलग-अलग यूजर्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए SmartRing Active Plus छह साइज में आती है। आइए boAt SmartRing Active Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


boAt SmartRing Active Plus Price


कीमत की बात की जाए तो boAt SmartRing Active Plus की कीमत 2,999 रुपये है। यह स्मार्ट रिंग बिक्री के लिए boAt की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध है। यह वॉच रोज गोल्ड, रेडिएंट सिल्वर और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में आती है।


boAt SmartRing Active Plus Features


boAt SmartRing Active Plus को अलग-अलग साइज ऑप्शन जैसे कि 7 (52-55 मिमी), 8 (56-59 मिमी), 9 (60-62 मिमी), 10 (63-66 मिमी), 11 (67-70 मिमी) और 12 (71-74 मिमी) में खरीदा जा सकता है। स्टेनलेस स्टील बिल्ड वाली इस रिंग का वजन 4.7 ग्राम है। यह रिंग मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड ट्रैकिंग का सपोर्ट करती है। इसके अलावा यह रिंग हार्ट रेट वेरिएशन (HRV), हार्ट रेट, SpO2, स्ट्रेस, स्किन टेंप्रेचर और स्लीप को ऑटोमैटिक ट्रैकिंग करती है। यह रिंग boAt क्रेस्ट ऐप के साथ कंपेटिबल है। रिंग कैमरा कंट्रोल शेक एंड टेक प्रदान करती है। रिंग को चार्ज करने के लिए मैग्नेटिक चार्जिंग केस आता है। यह रिंग धूल और पसीने से बचाव के लिए 5ATM रेटिंग से लैस है। यह रिंग एक बार चार्ज होकर 5 दिनों तक चल सकती है और चार्जिंग केस के साथ 30 दिनों तक उपयोग की जा सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »