Amazon ने लॉन्च किए दो नए Fire TV Stick, कीमत 2,999 रुपये से शुरू

Amazon Fire TV Stick (3rd Gen) को डिज़ाइन को बदला नहीं गया है और यह पहले वाले मॉडल की तरह ही एक टेलीविज़न या मॉनिटर से कनेक्ट करने के लिए एचडीएमआई पोर्ट का उपयोग करता है।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 25 सितंबर 2020 13:29 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Fire TV Stick (3rd Gen) की भारत में कीमत 3,999 रुपये है
  • 2,999 रुपये कीमत में लॉन्च किया गया है Fire TV Stick Lite
  • दोनों डिवाइस प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं

Amazon Fire TV Stick Lite की कीमत भारत में 2,999 रुपये है


Amazon Fire TV Stick (3rd Gen) और Fire TV Stick Lite को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। नया फायर टीवी स्टिक वेरिएंट फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन तक स्ट्रीमिंग कर सकता है और अमेज़न फायर टीवी ओएस के रीडिज़ाइन किए गए यूज़र इंटरफ़ेस पर चलता है। नया फायरस्टिक Amazon Fire TV Stick (2nd Gen) की रिलीज़ के चार साल बाद लॉन्च किया गया है और 15 अक्टूबर से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फिलहाल यह प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
 

Amazon Fire TV Stick (3rd Gen) price in India, specifications and features

फायर टीवी स्टिक (थर्ड जेनरेशन) को डिज़ाइन को बदला नहीं गया है और यह पहले वाले मॉडल की तरह ही एक टेलीविज़न या मॉनिटर से कनेक्ट करने के लिए एचडीएमआई पोर्ट का उपयोग करता है। इसकी कीमत भारत में 3,999 रुपये है। स्टिक को पावर देने के लिए एक वॉल एडॉप्टर दिया गया है। ऑपरेट करने के लिए इसके साथ एक रिमोट आता है, जो देखने में काफी हद तक पुराने वाले रिमोट की तरह ही है। इसमें स्टैंडर्ड कंट्रोल्स के साथ-साथ इस बार नए रिमोट में पावर और वॉल्यूम बटन को भी शामिल किया गया है।

नए स्टिक और पुराने स्टिक में प्रमुख अंतर हार्डवेयर में है। नए स्टिक में 1.7GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर मिलता है, जिसके फायर टीवी स्टिक (सेकंड जेनरेशन) की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक शक्तिशाली होने का दावा किया गया है। इसके अलावा फायर टीवी ओएस के इंटरफेस को भी बदला गया है। अब नए ओएस में यूज़र प्रोफाइल को शामिल किया गया है और यह पहले से बेहतर सर्च और कंटेंट डिस्कवरी और अमेज़न एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट को लेकर आता है। ऐप्स और ऐप डेटा के लिए 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन पर स्ट्रीमिंग का सपोर्ट भी मिलता है और दिलचस्प बात यह है कि अमेज़न बताती है कि एचडीआर 10+ फॉर्मेट में एचडीआर स्ट्रीमिंग भी उपलब्ध है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह कैसे काम करेगा, क्योंकि एचडीआर को हार्डवेयर लेवल पर 4K की आवश्यकता होती है, सॉफ्टवेयर लेवल पर फॉर्मेट के लिए सपोर्ट एक दिलचस्प बात है। Fire TV Stick (3rd Gen) पर डॉल्बी एटमॉस ऑडियो का भी सपोर्ट दिया गया है।
 

Amazon Fire TV Stick Lite price in India, specifications and features

Amazon ने थर्ड जेनरेशन स्टिक के अलावा अमेज़न फायर टीवी स्टिक लाइट को भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 2,999 रुपये है। यह फायर टीवी स्टिक (थर्ड जेनरेशन) के समान दिखता है और इसमें समान स्पेसिफिकेशन और फीचर्स मिलते हैं। इसमें 60fps पर फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन तक स्ट्रीमिंग के लिए सपोर्ट, एचडीआर फॉर्मेट के लिए सॉफ्टवेयर-लेवल सपोर्ट, 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज और एलेक्सा और अन्य नए फीचर्स के साथ रीडिज़ाइन्ड यूज़र इंटरफेस शामिल किया गया है।
Advertisement

दोनों डिवाइसों के बीच मुख्य अंतर लाइट मॉडल पर एक अलग रिमोट मिलता है। इसमें टेलीविजन को कंट्रोल करने की क्षमता नहीं है और डॉल्बी ऑडियो केवल एचडीएमआई पास-थ्रू के जरिए उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon Fire TV Stick, Amazon Fire TV Stick Lite
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Samsung Galaxy M47 5G टीजर जारी, लॉन्च से पहले आया सामने, जानें सबकुछ
  3. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  4. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  5. AI फीचर्स वाले 3 Asus Chromebook मॉडल्स की भारत में एंट्री, कीमत ₹27 हजार से शुरू
  6. घर बैठे डाउनलोड होगी LIC पॉलिसी की सभी डिटेल्स, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
  7. Redmi Turbo 5 की बिक्री आज से शुरू, मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानें सबकुछ
  8. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy M47 5G टीजर जारी, लॉन्च से पहले आया सामने, जानें सबकुछ
  2. OnePlus 15s का टल सकता है लॉन्च, OnePlus 16 पर भी बड़ा अपडेट!
  3. Reliance AGM 2026 LIVE: AI डेटा सेंटर से लेकर IPO तक, जल्द होने वाले हैं बड़े ऐलान
  4. Redmi Turbo 5 की बिक्री आज से शुरू, मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानें सबकुछ
  5. Portronics लाया पॉकेट साइज 10,000mAh Power Bank, लॉन्च ऑफर में आधी कीमत!
  6. PhonePe वॉलेट नहीं किया 1 साल तक इस्तेमाल तो देना पड़ेगा फाइन, जानें क्या है कंपनी का नया नियम
  7. AI फीचर्स वाले 3 Asus Chromebook मॉडल्स की भारत में एंट्री, कीमत ₹27 हजार से शुरू
  8. घर बैठे डाउनलोड होगी LIC पॉलिसी की सभी डिटेल्स, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
  9. itel A100 Pro का 4GB रैम वेरिएंट लॉन्च, Free मिल रहा 1499 रुपये का नेकबैंड, जानें डिटेल
  10. Oppo Reno 16c जल्द होगा भारत में लॉन्च! 50MP कैमरा के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.