Acer Google TV भारत में लॉन्च, 32 से 75 इंच तक डिस्प्ले और 76 वॉट का दमदार साउंड

Indkal टेक्नोलॉजी ने आज Acer की नई Google TV लाइनअप को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 मई 2023 16:49 IST
ख़ास बातें
  • Acer की नई Google TV लाइनअप को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है
  • Acer ने इस दौरान V सीरीज के तहत किफायती QLED टीवी रेंज को भी पेश किया है।
  • Acer Google TV में ड्यूल बैंड वाईफाई और 2 वे ब्लूटूथ 5.0 शामिल है।

Acer Google TV में 32 से 75 इंच डिस्प्ले का ऑप्शन है।

Photo Credit: Acer

Indkal टेक्नोलॉजी ने आज Acer की नई Google TV लाइनअप को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। नए पेश किए गए टीवी में OLED डिस्प्ले के साथ फ्लैगशिप O सीरीज और बड़े वूफर के साथ 60 वॉट का स्पीकर सिस्टम शामिल है। OLED टीवी को दो डिस्प्ले साइज 55 इंच और एक 65 इंच में पेश किया है। यहां हम आपको Acer Google TV सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Acer Google TV की कीमत और उपलब्धता


Acer Google TV की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो Acer Google टीवी I सीरीज की बिक्री 6 जून से ऑनलाइन और ऑफलाइन स्तर पर शुरू होगी।


Acer Google TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


कंपनी ने इस दौरान V सीरीज के तहत किफायती QLED टीवी रेंज को भी पेश किया है जो ग्राहकों को कम दामों पर एडवांस QLED डिस्प्ले का एक्सपीरियंस प्रदान करेंगी। वी सीरीज के तहत 32 इंच, 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच QLED वेरिएंट पेश किए गए हैं। Acer की I और G सीरीज वीले स्मार्ट टीवी में MEMC, डॉल्बी एटमॉस और विजन, हाई-एंड ब्राइटनेस और कंट्रास्ट और UHD अपस्केलिंग जैसे कुछ फीचर शामिल हैं। इसके अलावा I सीरीज मॉडल के 32 इंच और 40 इंच वेरिएंट में 16GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है जो कि आमतौर पर इन स्क्रीन साइज के टीवी में नहीं मिलती है।
Advertisement

नए लॉन्च किए गए टीवी में बेहतर साउंड सिस्टम दिया गया है। I सीरीज के 32 इंच और 40 इंच मॉडल में 30 वाट स्पीकर के साथ एक नया ऑडियो सिस्टम मिलता है। वहीं 43-इंच, 50-इंच, 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच वाले UHD मॉडल में 36-वाट और 40-वाट के स्पीकर दिए गए हैं। एसर की H सीरीज रेंज में सबसे ज्यादा फ्लैगशिप साउंड दिया गया है जो कि बेहतर बेस और ट्रेबल के साथ 76 वाट स्पीकर सिस्टम से लैस है। यह ज्यादा इमर्सिव ऑडियो सेटअप प्रदान करता है। Google TV अब यूनिक एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले, वॉलपेपर डिजाइन, ऑरल साउंड और मोशन सेंसर के साथप्रीमियम QLED  W सीरीज में उपलब्ध है।

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो Acer Google टीवी रेंज में एचडीएमआई 2.1 पोर्ट, यूएसबी 3.0, ड्यूल बैंड वाईफाई और 2 वे ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी शामिल है। साउंड सिस्टम के मामले में एसर की सभी 6 सीरीज के यूएचडी मॉडल में डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट दिया गया है। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.