8,720mAh बैटरी के साथ Xiaomi Mi Pad 5 टैबलेट भारत में जल्द होगा लॉन्च!

कंपनी ने Xiaomi India की वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी सेटअप की है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 मार्च 2022 18:12 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इंडिया में नए टैबलेट लॉन्‍च को टीज किया है
  • यह लॉन्‍च 1 अप्रैल की दोपहर 12 बजे होगा
  • अभी इस टैबलेट को लेकर ज्‍यादा जानकारी नहीं है

माना जा रहा है कि यह हाल में लॉन्‍च हुआ Mi Pad 5 हो सकता है।

इंडियन स्‍मार्टफोन मार्केट में शाओमी (Xiaomi) कई साल से लीडर है। इसके साथ ही वह तमाम कैटि‍गरी में प्रोडक्‍ट लॉन्‍च कर रही है। टेलिव‍िजन सेगमेंट में उसकी पकड़ सबसे ज्‍यादा मजबूत है। स्‍मार्ट वियरेबल्‍स और स्‍मार्ट होम सॉल्‍यूशंस में भी वह अच्‍छा कर रही है, लेकिन टैबलेट सेगमेंट में नदारद है। कोरोना के दौर में ऑनलाइन पढ़ाई की वजह से टैबलेट मार्केट ने ग्रोथ पकड़ी है। शाओमी को लेकर काफी वक्‍त से कहा जा रहा है कि कंपनी इंडिया में टैबलेट लॉन्‍च कर सकती है और शायद वो घड़ी आ गई है।

कंपनी ने इंडिया में नए टैबलेट लॉन्‍च को टीज किया है। यह लॉन्‍च 1 अप्रैल की दोपहर 12 बजे होगा। Xiaomi India के हेड मनु कुमार जैन ने भी ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए कहा है, ‘Mi Fans, हम आपकी इच्छा को पूरा करने के लिए कमर कस रहे हैं। सपनों को साकार करने की शक्ति में हमेशा विश्वास रखें।'   
कंपनी ने Xiaomi India की वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी सेटअप की है। इसका काउंटडाउन 1 अप्रैल दोपहर 12 बजे के लिए चल रहा है। फ‍िलहाल यह देखना होगा कि लॉन्‍च से पहले तक इस टैबलेट को लेकर क्‍या-क्‍या जानकारी सामने आती है। 

माना जा रहा है कि यह हाल में लॉन्‍च हुआ Mi Pad 5 हो सकता है, जिसे इंडिया में भी पेश किया जाएगा। इसमें 
Advertisement
FHD+ रेजॉलूशन के साथ 11 इंच का डिस्‍प्‍ले है। यह डिस्‍प्‍ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 275 PPI की पिक्सल डेनसिटी के साथ है। इसमें एंटी-ब्लू लाइट है, जो आंखों को होने वाला नुकसान को कम करती है। टैब में 13MP का सिंगल प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

यह टैबलेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें 6GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट है, जो 8,720mAh की बैटरी को तेजी से चार्ज करता है। यह 5 दिन का म्यूजिक प्लेबैक, 16 घंटे का वीडियो प्लेबैक और 10 घंटे की गेमिंग ऑफर करता है। यह टैब Android 11 पर बेस्‍ड MIUI 12.5 Pad OS पर चलता है। यह देखना बाकी है कि कंपनी जिस टैब को इंडिया में लाने जा रही है, वह कितना अलग है। आने वाले दिनों में इस पर और डिटेल मिलने की उम्‍मीद है। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

6 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8600 एमएएच
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi tablet, Mi Pad 5, Xiaomi Tablets

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  4. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.