Flipkart Big Billion Days sale 2023: 55 इंच का Motorola Smart TV, 2GB रैम, 16GB स्टोरेज के साथ सेल में 30 हजार से कम में

Motorola EnvisionX 55 inch Ultra HD 4K LED Smart TV में 55 इंच की Ultra HD 4K डिस्प्ले दी गई है।

Flipkart Big Billion Days sale 2023: 55 इंच का Motorola Smart TV, 2GB रैम, 16GB स्टोरेज के साथ सेल में 30 हजार से कम में

Photo Credit: Flipkart

Motorola EnvisionX में 55 इंच 4K डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Motorola EnvisionX 55 इंच Smart TV में 55 इंच की Ultra HD 4K डिस्प्ले है।
  • Motorola EnvisionX 55 टीवी डॉल्बी के साथ 20W साउंड आउटपुट प्रदान करता है।
  • Motorola EnvisionX 55 TV MediaTek 9602 A53 क्वाड कोर प्रोसेसर से लैस है।
विज्ञापन
Flipkart ने Flipkart Big Billion Days sale की शुरुआत 8 अक्टूबर से कर दी है। Flipkart सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, टैबलेट, डेस्कटॉप और ईयरफोन आदि डिवाइसेज पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप नया स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। सेल में  Motorola EnvisionX 55 inch Ultra HD 4K LED Smart Google TV पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। यहां हम आपको MOTOROLA स्मार्ट टीवी पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Motorola EnvisionX 55 इंच स्मार्ट टीवी पर ऑफर


Motorola EnvisionX 55 inch Ultra HD 4K LED Smart TV ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 29,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो ICICI Bank, Axis Bank या Kotak Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत यानी कि 1500 रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 28,499 रुपये हो जाएगी। वहीं Flipkart Axis Bank कार्ड से भुगतान पर 5% कैशबैक मिल सकता है।


Motorola EnvisionX 55 इंच स्मार्ट टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Motorola EnvisionX 55 inch Ultra HD 4K LED Smart TV में 55 इंच की Ultra HD 4K डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 16:9 और 60Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्ट टीवी Netflix, Prime Video, Disney+Hotstar और Youtube का सपोर्ट करता है। यह स्मार्ट टीवी गूगल टीवी एंड्रॉयड पर काम करता है। मोटोरोला का यह टीवी डॉल्बी डिजिटल, डॉल्बी डिजिटल प्लस के साथ 20W साउंड आउटपुट प्रदान करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में तीन HDMI, दो यूएसबी और ड्यूल बैंड वाई-फाई शामिल है। MediaTek 9602 A53 क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ आने वाला यह टीवी Mali - G52 MC1 से लैस है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस टीवी में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »