Google Search से अब मिलेंगे फिल्मों और शो के सुझाव

यह लेटेस्ट सर्विस Google Search पर रोलआउट की जा रही है, जो हिंदी, मराठी, तेलुगु, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा के सपोर्ट के साथ शुरू हो रही है आगे चलकर इसमें अन्य भाषाएं भी शामिल कर दी जाएंगी।

Google Search से अब मिलेंगे फिल्मों और शो के सुझाव

Google Search के ज़रिए वीकेंड बनाए मनोरंजन वाला

ख़ास बातें
  • Google सर्च में शुरुआती रूप से मिलेंगे 6 OTT प्लेटफॉर्म के सुझाव
  • Amazon Prime Video, AltBalaji और Zee5 आदि शामिल नहीं
  • गूगल ऐप यूज़र्स को ‘Watchlist' सेव का भी ऑप्शन देता है
विज्ञापन
Google Search अब-तक आपके कई सवालों के जवाब देता आया है और अब इस सवालों की लिस्ट में वीकेंड पर कौन-सी फिल्म व शोज़ देखने चाहिए? यह भी शामिल हो गया है। दरअसल, गूगल ने अपने भारतीय यूज़र्स के लिए एक नई सुविधा दी है, जिसमें वह यूज़र्स की मदद करते हुए बताएगा कि उन्हें कौन-सी फिल्म व शो देखने चाहिए। गूगल अपनी इस सुविधा में विभिन्न स्ट्रीमिंग प्रोवाइडर्स से संबंधित सुझाव देगा, जिसमें Disney+ Hotstar, Google Play Movies & TV, Netflix, SonyLIV, Voot, और YouTube आदि शामिल हैं। यही नहीं यूज़र अपने ओवर-द-टॉप (OTT) सब्सक्रिप्शन को चुनकर भी गूगल से निजी तौर पर सुझाव ले सकते हैं। इसके अलावा, गूगल ऐप यूज़र्स को ‘Watchlist' सेव का भी ऑप्शन देता है, जिसमें यूज़र्स फिल्में व शो सेव करके बाद में देख सकते हैं।

यह लेटेस्ट सर्विस Google Search पर रोलआउट की जा रही है, जो हिंदी, मराठी, तेलुगु, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा के सपोर्ट के साथ शुरू हो रही है आगे चलकर इसमें अन्य भाषाएं भी शामिल कर दी जाएंगी। शुरुआती रूप से यह केवल 6 ओटीटी प्रोवाइडर्स के रिजल्ट को दिखाता है, जिनके नाम है Disney+ Hotstar, Google Play Movies & TV, Netflix, SonyLIV, Voot, और YouTube। इस लिस्ट में Amazon Prime Video और इंडियन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जैसे AltBalaji और Zee5 आदि शामिल नहीं है। हालांकि, आने वाले समय में अन्य स्ट्रीमिंग प्रोवाइडर्स को इसमें जोड़ा जा सकता है।
 

कैसे करें इस सुविधा का इस्तेमाल?

सभी स्ट्रीमिंग प्रोवाइडर्स शो और फिल्मों के सुझाव के लिए आपको केवल गूगल पर “good shows to watch” या फिर “what to watch” लिखकर सर्च करना है। इस सर्विस में चुनने के लिए आपको अलग-अलग ज़ॉनर उपलब्ध होंगे। इसके बाद आपको गूगल रिजल्ट दिखाएगा। ठीक इसी तरह गूगल आपको किसी एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कॉन्टेंट देखने का भी विकल्प देता है। किसी एक प्लेटफॉर्म शो को देखने के लिए आप उदाहरण के तौर पर सर्च कर सकते हैं- what to watch on Netflix?

आपकी सहायता के लिए रिजल्ट के ऊपरी दायीं ओर आपको 'Edit Providers' बटन दिखेगा। जहां आप अपने सब्सक्रिप्शन प्लेटफॉर्म का चुनाव कर सकते हैं। सर्च इंजन इसके जरिए यूज़र को पर्सनलाइज्ड रेकमेन्डेशन प्रदान करता है। इसके अलावा आप “Bollywood movies in 2019” सर्च करके बॉलीवुड फिल्मों का भी सुझाव गूगल के ले सकते हैं।
 

मोबाइल ऐप पर मिलेंगे अन्य फीचर्स

 
google

Google mobile app पर आपको कुछ अन्य फीचर्स भी मिलेंगे। जैसे सर्च रिजल्ट की लिस्ट में किसी एक रिजल्ट पर क्लिक करके आपको उस शो व फिल्म से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इसमें शो की स्टारकास्ट, ब्रीफ सिनोप्सिस और जॉनर से संबंधित जानकारी दी जाएगी। पॉप-अप स्क्रीन में आपको बताया जाएगा कि वह शो किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जा रहा है। वहीं, Watchlist फीचर में आपको अपने मनपसंदीदा शो व फिल्मों को सेव करके रखने की सुविधा मिलेगी।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Search, Google, what to watch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  2. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  3. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  5. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  6. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  8. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
  9. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  10. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »