175Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश हुआ 34-इंच का Samsung Odyssey OLED G8 कर्व्ड मॉनिटर

Samsung Odyssey OLED G8 गेमिंग मॉनिटर विभिन्न ओरिएंटेशन में इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 सितंबर 2022 19:43 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इस मॉनिटर में AMD FreeSync को भी शामिल किया है
  • गेमिंग मॉनिटर में RGB के साथ ट्रू ब्लैक ऑप्टिमल कलर एक्यूरेसी सपोर्ट है
  • मॉनिटर Q4 2022 में ग्लोबल मार्केट में आएगा

मॉनिटर Q4 2022 में ग्लोबल मार्केट में आएगा

Samsung ने IFA 2022 में 175Hz रिफ्रेश रेट वाले Odyssey OLED G84SB QHD कर्व्ड मॉनिटर की घोषणा की है। नया सैमसंग गेमिंग मॉनिटर का स्क्रीन साइज 34-इंच है। Samsung का कहना है कि यह कंपनी का पहला मॉनिटर है, जो OLED पैनल से लैस है। इसमें 175 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी भी मिलती है। कंपनी ने इस मॉनिटर में AMD FreeSync को भी शामिल किया है। गेमिंग मॉनिटर में RGB के साथ ट्रू ब्लैक ऑप्टिमल कलर एक्यूरेसी सपोर्ट और 99.3% DCI कलर गैमट ​​है।

Gizmochina के अनुसार, Samsung ने IFA 2022 में Odyssey OLED G8 कर्व्ड मॉनिटर लॉन्च किया है, जिसका स्क्रीन साइज 34-इंच है। फिलहाल इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है और न ही यह स्पष्ट किया गया है कि इस गेमिंग मॉनिटर को सटीक तौर पर किन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, यह पुष्टि की गई है कि मॉनिटर Q4 2022 में ग्लोबल मार्केट में आएगा।
Advertisement

इसमें बेहतर ब्राइटनेस के लिए क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी दी गई है। गेमिंग मॉनिटर होने के नाते इसमें 175Hz का हाई रिफ्रेश रेट मिलता है और साथ ही यह 0.1ms के रिस्पॉन्स टाइम से लैस है। मॉनिटर में एक एल्यूमीनियम फ्रेम है और इसमें VESA DisplayHDR 400 True Black टेक्नोलॉजी भी शामिल है। कंपनी ने इसमें AMD FreeSync Premium दिया है।

Odyssey OLED G8 में एक अल्ट्रा-वाइड QHD पैनल मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 3,440 x 1,440 पिक्सल, 100% कलर वॉल्यूम और 21:9 आस्पेक्ट रेशियो है। गेमिंग मॉनिटर में RGB और ट्रू ब्लैक ऑप्टिमल कलर एक्यूरेसी सपोर्ट और 99.3% DCI कलर गैमट शामिल ​​है। गेमिंग मॉनिटर सैमसंग के स्मार्ट हब पर काम करता है, जिसमें एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल ऑप्शन भी मिलते हैं। सैमसंग गेमिंग हब उन विशेषताओं का भी हिस्सा है जो विविधता और एक इमर्सिव गेमिंग अनुभव की गारंटी देते हैं। इसमें कई गेमिंग ऑप्शन हैं, जिनमें Xbox, NVIDIA GeForce Now और Google Stadia भी शामिल हैं। Amazon Lula सपोर्ट यूएस मार्केट में भी एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध है।
Advertisement

Samsung Odyssey OLED G8 गेमिंग मॉनिटर विभिन्न ओरिएंटेशन में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें हाइट एडजस्टेबल स्टैंड (HAS) है और किसी भी गेमर के लिए अत्यधिक एर्गोनोमिक आराम के लिए इसमें टिल्ट ऑप्शन भी मिलता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  2. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  3. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
  4. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
  5. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  6. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  7. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  8. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  10. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.