PUBG और PUBG Mobile को कंप्यूटर या लैपटॉप पर खेलने का आसान तरीका

आज यहां हम आपको बताएंगे कि PC पर PUBG को एम्युलेटर के बिना कैसे खेलें और साथ ही PC पर PUBG Mobile को एम्युलेटर के साथ कैसे चलाएं।

विज्ञापन
Aman Rashid, अपडेटेड: 29 मई 2020 13:55 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile को कंप्युपर या लैपटॉप में एम्युलेटर के जरिए खेला जा सकता है
  • हल्के स्पेसिफिकेशन वाले PC में PUBG Lite को किया जा सकता है इंस्टॉल
  • PUBG PC की Steam में कीमत है 999 रुपये

PUBG Mobile को बिना किसी शुल्क के कंप्युटर या लैपटॉप में भी खेला जा सकता है

PUBG को लॉन्च हुए दो साल से अधिक समय बीत चुका है और यह गेम अभी भी सबसे लोकप्रिय बैटल रोयाल गेम में से एक है, जिसे आप पीसी और कॉन्सोल में खेल सकते हैं। PUBG Mobile नाम से इसका एक मोबाइल वर्ज़न भी है, जो Android और iOS के लिए उपलब्ध है और वहां भी इस गेम ने धूम मचाई हुई है। हालांकि, हमें यकीन है कि PUBG के अनुभव से कुछ भी मेल नहीं खाता है। आप इसे एक बड़े डिस्प्ले पर अनुभव कर सकते हैं और इसके ग्राफिक्स भी लाजवाब होते हैं। यही कारण है कि आज यहां हम आपको बताएंगे कि PC पर PUBG को एम्युलेटर के बिना कैसे खेलें और साथ ही PC पर PUBG Mobile को एम्युलेटर के साथ कैसे चलाएं।
 

How to Play PUBG on PC Without an Emulator

पबजी को पीसी में एम्युलेटर के बिना कैसे चलाएं

PUBG को PC में Steam के जरिए खेला जा सकता है। सबसे पहले आपको सबसे लोकप्रिय पीसी गेम स्टोर Steam को अपने पीसी में इंस्टॉल करना होगा और फिर नीचे दिए स्टेप्स का पालन करना होगा।
Advertisement

इस वेबसाइट पर जाएं और विंडोज़ पीसी के लिए 'Steam' डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
स्टीम इंस्टॉल होने के बाद इसे खोलें और अपने अकाउंट में साइन-इन करें। या फिर, यदि आपके पास स्टीम अकाउंट नहीं है, तो आप एक नया अकाउंट भी बना सकते हैं।
Advertisement
साइन-इन करने के बाद अब नीचे बायीं तरफ Add games पर क्लिक करें और "Browse steam for games" पर जाएं। यहां सर्च बार में 'PUBG' टाइप करें।
यहां आपको PUBG को खरीदने का विकल्प मिलेगा। PUBG की कीमत फिलहाल 999 रुपये है। आपको बस "Add to cart" पर क्लिक करना है फिर आपको यहां मौजूद दो विकल्पों में से एक को चुनना होगा। ये विकल्प होंगे - 'Purchase for myself' or 'Purchase as a gift'। अब गेम खरीदने के लिए भुगतान करें।
PUBG खरीदने के बाद अब आप इसे पीसी पर खेल सकते हैं।
Advertisement
 

How to Play PUBG on PC for Free

पबजी को पीसी पर मुफ्त में कैसे खेलें

यदि आपके पास हाई-एंड PC सिस्टम नहीं है या आप गेम के ऊपर पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो आप PUBG Lite डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं। यह गेम Windows में खेलने के लिए मुफ्त में उपलब्ध है। यह गेम का लाइट वर्ज़न है, जिसमें ग्राफिक्स की क्वालिटी को घटा दिया गया है। इससे आप गेम को हल्की स्पेसिफिकेशन वाले कंप्यूटर या लैपटॉप पर भी खेल सकते हैं। अपने पीसी पर इसे डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स का पालन करें।

PUBG Lite वेबसाइट पर जाएं। PC के लिए PUBG Lite डाउनलोड करने के लिए नीचे पीले डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।
Advertisement
अगले पेज पर एक बार फिर आगे बढ़ने के लिए पीले डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।
पबजी लाइट सेटअप डाउनलोड होने के बाद, इसे खोलें और अपनी जानकारी डाल कर अपने PUBG अकाउंट में लॉग-इन करें। यदि आपके पास एक पबजी अकाउंट नहीं है, तो आप नया अकाउंट बना सकते हैं।
लॉग-इन करने के बाद इंस्टॉल बटन पर क्लिक करें। यह आपके कंप्यूटर के लोकल स्टोरेज पर गेम को इंस्टॉल करेगा।
Advertisement
अब आप अपने कंप्यूटर पर PUBG Lite खेल सकते हैं, वह भी बिना किसी शुल्क के।
 

How to Play PUBG Mobile on PC emulator

पबजी मोबाइल को पीसी पर कैसे खेलें

आखिरी तरीका है PUBG के पीसी वर्ज़न को चलाने के लिए नहीं है, बल्कि इस तरीके से आप Android एम्युलेटर की सहायता से अपने कंप्यूटर पर पबजी मोबाइल चला पाएंगे। यहां हम आपको PUBG एम्युलेटर की भाषा को अंग्रेजी में बदलने का तरीका भी सिखाएंगे।

आधिकारिक Gameloop PUBG Mobile Emulator को डाउनलोड करें, जिसे पहले Tencent Gaming Buddy के नाम से जाना जाता था।
एम्युलेटर की .Exe फाइल को डाउनलोड करने के बाद इसे कंप्युटर या लैपटॉप पर इंस्टॉल करें।
इंस्टॉल करने के बाद, एम्युलेटर खोलें। अब आप देखेंगे कि एम्युलेटर चीनी भाषा में खुलेगा। इसलिए आगे बढ़ने से पहले, आपको इसकी भाषा को अंग्रेजी में बदलना होगा।
ऐसा करने के लिए Windows Key + R दबाएं और regedit टाइप करें और OK पर क्लिक करें या कीबोर्ड पर Enter बटन दबाएं। अब पॉप-अप मेन्यु पर Yes पर क्लिक करें।
इससे रजिस्ट्री एडिटर खुल जाएगा और इसमें बायीं ओर सब-मेन्यु में MobileGamePC पहले से चुना हुआ होगा।
MobileGamePC के अंदर, UserLanguage पर डबल-क्लिक करें और वैल्यू डेटा में en_US डालें। अब OK पर क्लिक करें और एम्युलेटर को दोबारा शुरू करें।
अब आपको एम्युलेटर की भाषा अग्रेज़ी में दिखाई देगी। अब सर्च बार में PUBG Mobile खोजें और गेम को डाउनलोड और इंस्टॉल करें। गेम इंस्टॉल होने के बाद, यह एम्युलेटर के My Games सेक्शन में दिखाई देगा। खेलने के लिए उस पर क्लिक करें।
इन सरल तरीकों का पालन करके, आप अब Computer या Laptop पर PUBG Mobile खेल सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.