इस हफ्ते करीब 60,000 Battlegrounds Mobile India अकाउंट हुए बैन, लिस्ट जारी

Battlegrounds Mobile India गेम में 58,611 अकाउंट को 20 दिसंबर से 26 दिसंबर के बीच अवैध गतिविधियों का इस्तेमाल करते हुए पाया गया है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2021 17:02 IST
ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India ने जारी की इस हफ्ते की बैन लिस्ट
  • चीटिंग व हैकिंग करने वाले 58,611 अकाउंट को किया गया बैन
  • बीते हफ्ते लगभग 1 लाख अकाउंट को किया गया था बैन

BGMI में चीटिंग करने वाले प्लेयर्स के अकाउंट और डिवाइस को स्थायी रूप से बैन कर दिया जाता है

Battlegrounds Mobile India (BGMI) के पब्लिशर Krafton ने एक हफ्ते में करीब 60,000 अकाउंट को बैन कर दिया है। बैन लगाने की वजह प्लेयर्स द्वारा कई अवैध गतिविधियों को अंजाम देना है। डेवलपर ने बैन किए गए अकाउंट के नाम की एक लिस्ट जारी की है। डेवलपर पहले भी कई बार प्लेयर्स को अवैध टूल्स का इस्तेमाल कर चीटिंग और हैकिंग न करने की सलाह दे चुका है, लेकिन फिर भी हर रोज़ गेम में हज़ारों नए अकाउंट के जरिए चीटिंग व हैकिंग जारी है। इस तरह का बैन पहली बार नहीं लगाया गया है। इससे पहले Krafton ने 13 दिसंबर से 19 दिसंबर के बीच लगभग एक लाख अकाउंट को बैन किया था, और 6 दिसंबर से 12 दिसंबर के बीच भी 142,000 से अधिक प्लेयर्स को BGMI मोबाइल बैटल रोयाल गेम (Mobile battle royale game) से बैन किया गया था।

Krafton ने एक पोस्ट के जरिए घोषणा करते हुए जानकारी दी कि Battlegrounds Mobile India गेम में 58,611 अकाउंट को 20 दिसंबर से 26 दिसंबर के बीच अवैध गतिविधियों का इस्तेमाल करते हुए पाया गया, इसलिए उन्हें बैन कर दिया गया है। क्राफ्टॉन का कहना है "हम आपको उन चीटर्स की पूरी लिस्ट भी पेश कर रहे हैं, जिन्होंने बैटलग्राउंड को बर्बाद करने की कोशिश की है।"

क्राफ्टॉन आमतौर पर अवैध चैनल्स से BGMI गेम डाउनलोड करने वाले या अवैध टूल्स के जरिए चीटिंग व हैकिंग करने वाले प्लेयर्स के अकाउंट को स्थायी रूप से बैन कर देता है। इससे पहले 13 दिसंबर से 19 दिसंबर के बीच चीटिंग करने के लिए डेवलपर ने लगभग 1 लाख अकाउंट को बैन कर दिया था। उससे पहले 6 दिसंबर से 12 दिसंबर के बीच भी 142,000 से अधिक अकाउंट पर बैन लगा दिया गया था।

हाल ही में, Battlegrounds Mobile India के पब्लिशर Krafron ने घोषणा की थी कि वह लोकप्रिय बैटल रोयाल गेम में प्लेयर्स द्वारा चीटिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले टूल्स पर बैन लगाएगा। इस सभी अकाउंट को चलाने वाले डिवाइस पर लगा बैन स्थायी होगा। डेवलपर का कहना है कि "यदि नए सिक्योरिटी लॉजिक द्वारा मोबाइल डिवाइस पर अवैध प्रोग्राम का इस्तेमाल का पता लगाया जाता है, तो डिवाइस को बीजीएमआई चलाने से स्थायी रूप से बैन कर दिया जाएगा।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  5. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  7. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  8. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  9. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  10. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.