PUBG Mobile में कल आएगा नया काराकिन मैप, लेकिन यह मैप हो जाएगा बंद

डेवलपर्स ने यह भी बताया है कि PUBG Mobile में Karakin के रिलीज़ के साथ Vikendi मैप को अस्थाई रूप से हटा दिया जाएगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2021 13:06 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile में कल Karakin मैप आ रहा है
  • छोटे साइज़ और डेमोलिशन ज़ोन के चलते इसमे मैच रोमांचक होंगे
  • नए मैप के जुड़ने के साथ Vikendi मैप अस्थाई रूप से हटा दिया जाएगा

PUBG Mobile में 7 अप्रैल को Karakin Map आएगा

PUBG Mobile Update: पबजी मोबाइल के ग्लोबल स्टेबल वर्ज़न में कल यानी 7 अप्रैल को नया Karakin मैप आने वाला है, जिसकी घोषणा डेवलपर्स ने कुछ दिन पहले की थी। Karakin मैप PUBG Mobile गेम का छठा मैप होगा। नए मैप के आने के साथ ही मौजूदा स्नो मैप Vikendi को अस्थाई रूप से हटा दिया जाएगा। अब रिलीज़ की तारीख नज़दीक है, तो डेवलपर्स ने मैप को एक बार फिर से टीज़ किया है। PUBG Mobile के ट्विटर अकाउंट में एक तस्वीर साझा की गई है, जिसमें मैप का थीम दिखाया गया है। बता दें कि Karakin मैप को सबसे पहले PC वर्ज़न में पिछले साल फरवरी में पेश किया गया था। इस मैप में मैच काफी रोमांचक होते हैं।

PUBG Mobile ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें Karakin मैप की तस्वीर शामिल है। इस तस्वीर में काराकिन मैप की बनावट देखी जा सकती है। Karakin 2x2 साइज़ का मैप है और यह सूखे और बिना वनस्पति के पठारों से बना है। इसमें छिपने के लिए कम जगह है। प्लेयर्स को बड़े पत्थरों और कुछ खंदर में तबदील हो चुके घरों और बंकरों में छिपना होगा। इस मैप में भी Miramar की तरह लॉन्ग रेंज बैटल होगी। मैप की सबसे बड़ी खासियत डेमोलिशन ज़ोन है। यह एक ऐसा ज़ोन होता है, जिसमें एक सायरन बजने के बाद अचानक आसमान से बम बरसने लगते हैं। यह अन्य मैप के रेड ज़ोन से अलग है, क्योंकि ये बम बिल्डिंग को तबाह कर देते हैं। ऐसे में यदि प्लेयर बिल्डिंग के अंदर भी छिपा है, तो भी उसकी मौत तय है।
 

इस मैप में स्टिकी बॉम्ब भी मिलेंगे, जो दिवारों के पीछे छिपे प्लेयर्स को एक्सपोज़ करने में मदद करेंगे। यह बम दिवारों को तोड़ने में कारगर होते हैं। इसके अलावा काराकिन मैप में गोलियां पतली दिवारों के आरपार पहुंच सकती है, जो कैंपर्स के लिए खतरनाक है। इस मैप में कुल 64 प्लेयर्स एक-साथ उतरेंगे। छोटा साइज़ और डेमोलिशन ज़ोन के चलते यह मैप मैच को काफी रोमांचक बनाएगा। इसमें प्लेयर्स को लगातार अपनी रणनितियों में बदलाव करने होंगे। मैच का समय भी कम होगा, इसलिए यह उन प्लेयर्स के लिए अच्छा होगा, जो गेम में ज्यादा समय न लगाते हुए टाइम पास करना चाहते हैं।


डेवलपर्स ने यह भी बताया है कि Karakin के रिलीज़ के साथ Vikendi मैप को अस्थाई रूप से हटा दिया जाएगा। Karakin मैप कल यानी 7 अप्रैल को रिलीज़ होने जा रहा है, लेकिन दुर्भाग्य से भारतीय फैंस इसे आधिकारिक और कानूनी तरीके से खेलने में सक्षम नहीं होंगे, क्योंकि PUBG Mobile भारत में सितंबर 2020 से प्रतिबंधित (Ban) है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla की AI चिप बनाने की तैयारी, ऑटोनॉमस व्हीकल्स में होगा इस्तेमाल!
  2. 150 फीट तक बड़ी 2 चट्टानों से आज धरती को है खतरा?
  3. Instagram मैसेज नहीं रहेंगे प्राइवेट! Meta हटाने जा रही सिक्योरिटी फीचर, नोट कर लें डेट
  4. Xiaomi का नया टॉवर AC लॉन्च, 30 सेकेंड के अंदर करता है कूलिंग, जानें कीमत
  5. UPI Biometric Payment: अब बिना पिन डाले होगी UPI पेमेंट, NPCI लाया नया फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
  6. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
  7. 45 कपड़े एकसाथ धो सकती है Xiaomi की नई लॉन्च वाशिंग मशीन! जानें कीमत
  8. 30 हजार सस्ता मिल रहा iPhone Air, 256 GB मॉडल पर Amazon का सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. ईरान में बिटकॉइन माइनिंग को तबाह कर सकते हैं इजरायल के हमले
  10. Jio का सबसे धांसू प्लान! 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, असीमित कॉलिंग, फ्री Gemini AI Pro के साथ बहुत कुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.