• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • PUBG Mobile के विकल्प मेड इन इंडिया FAU G को भारत में 26 जनवरी के लॉन्च से पहले 40 लाख से ज्यादा प्री रजिस्ट्रेशन मिले

PUBG Mobile के विकल्प मेड इन इंडिया FAU-G को भारत में 26 जनवरी के लॉन्च से पहले 40 लाख से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन मिले

FAU-G के भारत में लॉन्च होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। मोबाइल डिवाइसों के लिए बनाए गए इस मेड इन इंडिया गेम FAU-G को भारत में 26 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा

PUBG Mobile के विकल्प मेड इन इंडिया FAU-G को भारत में 26 जनवरी के लॉन्च से पहले 40 लाख से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन मिले

FAU G गेम को nCore गेम्स ने डेवलप किया है

ख़ास बातें
  • PUBG मोबाइल के बैन के बाद भारत में FAU G की घोषणा हुई थी
  • FAU G गेम को भारत में 26 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा
  • FAU G गेम को PUBG मोबाइल के विकल्प के तौर पर भारत में देखा जा रहा है
विज्ञापन
FAU-G के भारत में लॉन्च होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। मोबाइल डिवाइसों के लिए बनाए गए इस मेड इन इंडिया (Made In India) गेम FAU-G को भारत में 26 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इस गेम के लॉन्च से पहले ही इस गेम को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। PUBG Mobile के विकल्प के तौर पर देखें जा रहे FAU-G गेम को 40 लाख से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन गूगल प्ले पर इसके लॉन्च से पहले मिल चुके हैं। इस गेम के डेवलपर nCore गेम्स ने इस बात की जानकारी दी है। आपको बता दें कि इस गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन नवंबर के अंत में शुरू हुआ था।      

FAU-G को पहले भारत में पिछले साल लॉन्च किया जाना था, लेकिन इसकी लॉन्च डेट में देरी के बाद अब इसे फाइनली भारत में 26 जनवरी रिपब्लिक डे को लॉन्च किया जाएगा। FAU-G के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरुआत में हाई एंड और मिड रेंज एंड्रॉइड डिवाइसों के लिए शुरू किए गए हैं। हालांकि गेम को डेवलप करने वाली nCore गेम्स का कहना है कि वह भविष्य में इस गेम को लो एंड डिवाइसों के लिए कम्पेटिबल बना देगी। FAU-G जब अगले हफ्ते 26 जनवरी को लॉन्च होगा, तो इसे iPhone और iPad यूजर्स के लिए लाया जा सकता है। 

FAU-G गेम को डेवलप करने वाली nCore Games के को-फाउंडर और चेयरमैन Vishal Gondal ने IGN से कहा, FAU-G को अभी तक 40 लाख से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन हासिल हो चुके हैं। हमने अभी तक लो एंड डिवाइसों को इसमें शामिल नहीं किया है। हमें उम्मीद है कि गेम के लॉन्च से पहले यह आंकड़ा 50 लाख के आंकड़े को पार कर लेगा। मुझे नहीं लगता कि भारत में किसी और गेम को इतना अच्छा रिस्पॉन्स अभी तक मिला है। FAU-G ने गूगल प्ले स्टोर पर प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हेने के पहले 24 घंटों में ही 10 लाख से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन हासिल कर लिए थे। हालांकि इसके बाद कंपनी को 40 लाख का आंकड़ा पार करने में डेढ़ महीने का समय लग गया। 

FAU-G एक ऑनलाइन मल्टीप्लेयर गेम है जो Galway Valley पर केंद्रित है, जहां चीन औक भारतीय सेना के बीच पिछले साल युद्ध हुआ था। यह गेम 26 जनवरी को एंड्रॉयड डिवाइस के साथ iPhone और iPad मॉडल्स के लिए आ सकता है। हालांकि इसके प्री-रजिस्ट्रेशन अभी गूगल प्ले तक ही सीमित हैं, इसे अभी App Store पर आना बाकी है।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: PUBG, PUBG Ban, FAU G Google Play, FAU G
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »