PUBG Mobile vs FAU-G : कौन करेगा 2021 में भारत में पहले एंट्री, हुआ कंफर्म!

PUBG Mobile को भारत में दोबारा लॉन्च करने को लेकर अभी तक PUBG/ Krafton और मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) के बीच अभी कोई औपचारिक डिस्कशन नहीं हुआ है।

PUBG Mobile vs FAU-G : कौन करेगा 2021 में भारत में पहले एंट्री, हुआ कंफर्म!

FAU-G गेम, PUBG Mobile India को चुनौती देगा

ख़ास बातें
  • FAU-G को भारत में 26 जनवरी को रिलीज किया जाना है
  • PUBG Mobile को पिछले साल भारत में बैन किया गया था
  • RTI से खुलासा हुआ है कि अभी सरकार और कंपनी के बीच कोई चर्चा नहीं हुई है
विज्ञापन

पबजी मोबाइल (PUBG Mobile) फैंस भारत में इस गेम की फिर से वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अफवाहों की माने तो PUBG Mobile इंडिया में जल्द ही फिर से वापसी कर सकता है। लेकिन इस बीच इस गेम के विकल्प के तौर पर देखें जा रहे FAU-G  गेम भारत में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। FAU-G गेम को भारत में 26 जनवरी रिपब्लिक डे वाले दिन लॉन्च किया जाएगा और इसके लेकर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। 

पबजी मोबाइल भारत में FAU-G गेम से पहले एंट्री कर सकता है, यह तो अब असंभव है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अभी तक ग्राउंड लेवल पर इसको लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। पबजी मोबाइल को भारत में दोबारा लॉन्च करने को लेकर अभी तक PUBG/ Krafton और मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) के बीच अभी कोई औपचारिक डिस्कशन नहीं हुआ है। कुछ दिनों पहले ही यह रिपोर्ट सामने आई थी।
 

 

PUBG Mobile को पिछले साल भारत में सितंबर में 117 चाइनीज ऐप्स के साथ बैन कर दिया गया था। तभी से डेवलपर्स इसे भारत में फिर से लॉन्च करने की कोशिशों में लगे हुए हैं। पबजी मोबाइल के विकल्प के तौर पर देखे जा रहे FAU-G गेम को पहले भारत में 2020 दिसंबर में लॉन्च होने की बात कही जा रही थी। लेकिन अब इसे नए साल 2021 में 26 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। यह गेम दिसंबर की शुरुआत से Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है। 

Google Play पर गेम के डिस्क्रिप्शन के मुताबिक , FAU-G (फौजी) असल दुनिया की घटनाओं से प्रेरित है और "भारत की सीमाओं की रक्षा करने वालों के जीवन के रोमांच को दर्शाता है।" अक्टूबर में रिलीज किए गए पहले ट्रेलर ने गेम की थीम को दिखाया था और कंपनी के को-फाउंडर विशाल गोंडल ने कहा था कि पहला स्तर गलवान वैली पर आधारित है। FAU-G गेम को NCore गेम्स ने डेवलप किया है।     
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: PUBG Mobile, FAU G, FAU G India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »