PUBG मोबाइल से हट जाएगा बैन? एक नौकरी की लिस्टिंग इस ओर देती है इशारा

LinkedIn पर नौकरी के लिए किए गए पोस्ट के अनुसार, यह पद "कॉर्पोरेट डेवलपमेंट डिवीज़न मैनेजर" के लिए है।

PUBG मोबाइल से हट जाएगा बैन? एक नौकरी की लिस्टिंग इस ओर देती है इशारा

PUBG Mobile को पिछले महीने बैन कर दिया गया था

ख़ास बातें
  • PUBG Corp ने LinkedIn पर भर्ती के लिए पोस्ट किया है
  • पबजी मोबाइल फैन्स का मानना है कि यह बैन हटने की ओर इशारा हो सकता है
  • संभावनाए हैं कि यह भर्ती गेम के पीसी और कॉन्सोल वर्ज़न के लिए हो
विज्ञापन
PUBG गेम के डेवलपर PUBG Corporation ने भारत में एक एसोसिएट स्तर के मैनेजर को नियुक्त करने के लिए LinkedIn पर एक नौकरी पोस्ट की है। कंपनी द्वारा भर्ती के लिए पोस्ट ने लोगों को उत्साहित कर दिया है, क्योंकि कई लोगों का मानना है कि यह PUBG Mobile की वापसी की ओर एक इशारा है। याद दिला दें कि सरकार ने पिछले महीने की शुरुआत में इस गेम को भारत में प्रतिबंधित कर दिया था। हालांकि, नौकरी के लिए पोस्ट का यह मतलब नहीं है कि पबजी मोबाइल वापस आ सकता है।

LinkedIn पर नौकरी के लिए किए गए पोस्ट के अनुसार, यह पद "कॉर्पोरेट डेवलपमेंट डिवीज़न मैनेजर" के लिए है। PUBG Corporation भारतीय बाज़ार पर ध्यान देने के साथ मर्जर (विलय) और अधिग्रहण और निवेश के लिए एक रणनीति बनाने के लिए लोकल व्यक्ति की तलाश कर रहा है। इसके अलावा इस पद पर आने वाले व्यक्ति को दक्षिण कोरिया में क्राफ्टन के मुख्यालय के मार्गदर्शन के साथ PUBG India के लिए सेटअप प्रक्रिया में अपना योगदान देना होगा।

कुछ लोग इसे एक संकेत के रूप में मान रहे हैं कि PUBG Mobile भारत में वापसी कर रहा है। हालांकि, ऑनलाइन लिस्टिंग पर नौकरी की लिस्टिंग में केवल PUBG का नाम लिया गया है, न कि पबजी मोबाइल का।

यह ध्यान रखना भी ज़रूरी है कि सरकार ने पिछले महीने देश में पबजी मोबाइल पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन इसका पीसी और गेम कॉन्सोल वर्ज़न - PUBG अभी भी सभी कंपेटिबल प्लेटफार्मों में डाउनलोड और खेलने के लिए उपलब्ध है। इसलिए, एक नया प्रबंधक नियुक्त करके, PUBG Corporation अपने मूल गेम की उपस्थिति को बढ़ाना चाहता है न कि उसके मोबाइल वर्ज़न को।

ऐसा भी हो सकता है कि गेम कंपनी द्वारा देश में बढ़ते ई-स्पोर्ट्स स्पेस में निवेश करने के लिए भी नई प्रतिभा का लाभ उठाने का सोचा जा रहा हो - लेकिन जैसा कि हमने बताया कि जरूरी नहीं कि यह मोबाइल वर्ज़न के लिए हो।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »