PUBG Mobile मना रहा है तीसरी एनिवर्सरी, नई बंदूक, ग्लाइडर और नए मोड्स के साथ आया 1.3 अपडेट

PUBG Mobile 1.3 पैच नोट्स के अनुसार, गेम में Hundred Rhythms मोड जोड़ा है। इसके अलावा Clowns Tricks मोड भी पेश किया गया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 मार्च 2021 18:00 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile 1.3 अपडेट रिलीज़ हो गया है
  • नए अपडेट में नई बंदूक के साथ ग्लाइडर व्हाइकल और नए मोड्स भी शामिल
  • बैन के चलते भारतीय प्लेयर्स को नहीं मिल पाएगा नए अपडेट को खेलने का मौका

PUBG Mobile को भारत में सितंबर 2020 में बैन कर दिया गया था

PUBG Mobile 1.3 ग्लोबल वर्ज़न रिलीज़ हो गया है। डेवलपर ने ट्विटर अकाउंट के जरिए मंगलवार को नए अपडेट की घोषणा की। Tencent ने गेम की आधिकारिक को नए 1.3 वर्ज़न से संबंधित सभी जानकारियों के साथ अपडेट भी किया है, लेकिन भारत में फैंस बिना VPN के वेबसाइट को एक्सेस नहीं कर सकते हैं। PUBG Mobile अपनी तीसरी सालगिराह (PUBG Mobile 3rd Anniversary) मना रहा है और नया अपडेट इसी को समर्पित है। अपडेट में नया 'Hundred Rhythms' मोड पेश किया गया है। इसके अलावा 'Clowns Tricks' मिनी गेम और Mosin-Nagant 7.62mm बोल्ट एक्शन स्नाइपर राइफल समेत ग्लाइडर व्हाइकल भी जोड़ा गया है।

PUBG Mobile ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए नए 1.3 अपडेट की घोषणा की है। डेवलपर्स गेम की तीसरी सालगिराह मना रहे हैं और इसी के चलते गेम में कई नए मोड्स, मिनी गेम्स, हथियार और गाड़ी जोड़ी गई हैं। हाल ही में गेम के लेटेस्ट बीटा वर्ज़न में Karakin मैप आया था, जिसके बाद से अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि स्टेबल वर्ज़न में भी इस मैप को जोड़ा जाएगा। हालांकि Tencent ने PUBG Mobile 1.3 ग्लोबल स्टेबल वर्ज़न में Karakin मैप को नहीं जोड़ा है। आइए देखते हैं कि नए वर्ज़न में क्या नया जोड़ा गया है।
 

PUBG Mobile 1.3 update: What's New

PUBG Mobile 1.3 पैच नोट्स के अनुसार, गेम में Hundred Rhythms मोड जोड़ा है। इसके अलावा Clowns Tricks मोड भी पेश किया गया है। Sportskeeda की रिपोर्ट कहती है कि यह मोड प्लेयर्स को क्लाउन टोकन के बदले कई स्ट्रैटेजिक आइटम्स को हासिल करने का मौका देता है। गेम की थीम म्यूजिक प्रतीत होती है, इसलिए नए अपडेट के बाद Erangel के क्लासिक मोड में स्पॉन आइलैंड पर प्लेयर्स को एक म्यूज़िक ग्राफिटी वॉल भी दिखाई देगी।

PUBG Mobile 1.3 अपडेट में Mosin-Nagant 7.62mm बोल्ट एक्शन स्नाइपर राइफल भी जोड़ी गई है। पैच नोट्स कहते हैं कि नई स्नाइपर राइफल Kar98 के बराबर खतरनाक होगी और यह केवल Erangel और Vikendi मैप में मिलेगी। इतना ही नहीं, गेम में Motor Glider भी जोड़ा गया है, जो टू-सीटर गाड़ी है। इसमें चलाने वाले को छोड़ दूसरा प्लेयर गोलियां भी चला सकता है।

PUBG Mobile का कहना है कि नए अपडेट को 9 मार्च से 14 मार्च के बीच डाउनलोड और इंस्टॉल करने वाले को 3000 BP और 'Cute Kitten' नाम की पैन स्किन मिलेगी।
Advertisement

दुर्भाग्यवश भारत में गेम को सितंबर 2020 में बैन कर दिया गया था और यह अभी तक प्रतिबंधित है। भारत में पबजी मोबाइल Google Play और App Store पर भी उपलब्ध नहीं है। गेम की भारत में वापसी को लेकर Krafton और भारत सरकार से बातचीत चालू है, लेकिन फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG Mobile, PUBG Mobile update
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony 1000X The Collexion हेडफोन हुए लॉन्च, 32 घंटे की बैटरी, प्रीमियम फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  2. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. Moto G37 vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: 15K में कौन सा फोन है बेस्ट
  4. 11 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. B by Lenskart से कर पाएंगे वीडियो फोटो कैप्चर, जल्द आ रहे देसी स्मार्ट ग्लासेज
  2. Sony 1000X The Collexion हेडफोन हुए लॉन्च, 32 घंटे की बैटरी, प्रीमियम फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. Xiaomi लेकर आया स्मार्ट Vacuum Cleaner, 100 दिन तक नहीं बदलना पड़ेगा डस्ट बैग!
  4. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  5. Lenovo Legion Y900 13 इंच टैबलेट हुआ लॉन्च, 16GB रैम, 4 कैमरों से लैस, जानें कीमत
  6. Airtel लाई भारत की पहली नेटवर्क स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी! भीड़ में भी नहीं अटकेगा इंटरनेट!
  7. MOVA ने भारत में लॉन्च किए नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर, मिनटों में साफ होगा घर, जानें फीचर्स
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. LinkedIn में हुई जबरदस्त छंटनी, सैकड़ों कर्मचारियों को गंवानी पड़ी नौकरी
  10. Acer का 1.2Kg वजन वाला Aspire 5 AI भारत में लॉन्च, 180-डिग्री तक खुलता है इसका डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.