11 करोड़ वाले PUBG Mobile Club Open 2021 टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में इन टीम्स ने मारी बाज़ी

दुर्भाग्यवश, इस बार PUBG Mobile के किसी भी टूर्नामेंट में भारत की PUBG ईस्पोट्स टीम्स हिस्सा नहीं ले पा रही है, क्योंकि गेम देश में बैन है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 फरवरी 2021 14:48 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile Club Open 2021 के ग्रुप स्टेज मैच खत्म हो चुके हैं
  • 24 से 28 फरवरी के बीच खेले जाएंगे फाइनल्स
  • जीतने वाली टीम्स PUBGM Pro League: S3 South Asia के लिए क्वालीफाई करेंगी

PUBG Mobile Club Open 2021 के फाइनल्स 24 फरवरी से शुरू होंगे

PUBG Mobile Clud Open 2021 टूर्नामेंट चालू है। चार भागों में बटी इस प्रतियोगिता का तीसरा चरण यानी कि 'Group Stage' खत्म हो चुका हैं। इस बार PMCO 2021 में भारत शामिल नहीं है, लेकिन दक्षिण एशिया से टूर्नामेंट में Nepal, Bangladesh और Pakistan खेल रहे हैं। तीनों देशों के ग्रुप स्टेज रिज़ल्ट की घोषणा कर दी गई है। PMCO ग्रुप स्टेज में चुनी गई टॉप 10 टीम्स 24 फरवरी से शुरू होने वाले फाइनल्स में हिस्सा लेंगी। ग्रुप स्टेज भाग की शुरुआत 16 फरवरी को हुई थी। 

PMCO 2021 फाइनल्स की शुरुआत 24 फरवरी से होगी और ये 28 फरवरी तक चलेंगे। इस दौरान सभी ग्रुप की टॉप टीम्स आपस में लड़ेंगी और प्रत्येक देश से PMCO 2021 फाइनल्स जीत कर आई तीन टीम्स PUBG Mobile Pro League: S3 South Asia के लिए क्वालीफाई करेंगी। यहां हम आपको नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान की तरफ से फाइन्स की ओर जाने वाली टॉप 10 टीम्स के बारे में बता रहे हैं।
 

PMCO 2021 Nepal Results

PMCO 2021 के ग्रुप स्टेज फाइनल्स में नेपाल की ओर से चुनी गई टॉप 10 टीम्स में से नंबर 1 पर Carnage Esports रही है। दूसरा स्थान Vibes Esports और तीसरा स्थान Ekta Esports ने हासिल किया है। चौथे नंबर पर Team COPS ने कब्ज़ा किया है। इसके बाद बचे स्थान Dream Hackers Esports, Harame, Hype Esports, KWIN Esports, Trust D Process और H2o Esports ने हासिल किए हैं।
 

PMCO 2021 Bangladesh Results

PMCO 2021 के ग्रुप स्टेज फाइनल्स में बांग्लादेश की ओर से चुनकर आई टीम्स में नंबर 1 पर XB Blood Legion रही है। दूसरा स्थान ERZxTRZ Esports और तीसरा स्थान Exentric Infinity ने हासिल किया है। चौथे नंबर पर XCxVSeSports ने कब्ज़ा किया है। इसके बाद बचे स्थान Infernal parasite Gx, Max Esports, AGxT9 axe, Gods Reborn, KS AXE, ALxK9 ESPORTS ने हासिल किए हैं।
 

PMCO 2021 Pakistan Results

वहीं, PMCO 2021 के ग्रुप स्टेज फाइनल्स में पाकिस्तान की ओर से चुनी गई टॉप 10 टीम्स में से पहला स्थान Team F4 ने लिया है। दूसरा स्थान Mangus Esports और तीसरा स्थान Portal Esports ने कब्ज़ाया है। चौथे नंबर पर North Esports रहा है। बचे स्थानों पर Team TUF, NFPxSky Esports, E-Sport Nation, Free Style, Team H2e और STARxOps रहे।

PMCO 2021 का कुल प्राइस पूल 1.6 मिलियन डॉलर यानी लगभग 11.6 करोड़ रुपये है। यह अलग-अलग भागों में बटे ग्रुप में बांटा जाएगा।
Advertisement

दुर्भाग्यवश, इस बार PUBG Mobile के किसी भी टूर्नामेंट में भारत की PUBG ईस्पोट्स टीम्स हिस्सा नहीं ले पा रही है, क्योंकि गेम देश में बैन है। पबजी मोबाइल को भारत में सितंबर 2020 में बैन कर दिया गया था। PUBG Corp. ने भारत के लिए खास PUBG Mobile India गेम की घोषणा की हुई है, लेकिन गेम के रिलीज़ के ऊपर फिलहाल कोई स्पष्टता नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  2. iQOO 16 में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, स्टीरियो स्पीकर्स
  3. Realme C100x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  4. अब घर बैठे प्रिंट करें फोटो! Xiaomi का नया ब्लूटूथ प्रिंटर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 17, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Realme C100x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  3. iQOO 16 में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, स्टीरियो स्पीकर्स
  4. Spam कॉल्स और मैसेज पर कसने वाली है लगाम! TRAI का Meta और Google के साथ बड़ा प्लान
  5. Nothing Phone (4b) की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. StepX Neo लॉन्च! AI Agent वाला फोन जो खुद बुक करेगा फ्लाइट, करेगा ट्रांसलेशन और कई काम
  7. Redmi 17C 5G में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. यूरोप और अमेरिकी मार्केट छोड़ रहा है OnePlus? इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान
  9. RAM की कमी ने बिगाड़ा खेल! 13 साल में सबसे नीचे स्मार्टफोन सेल्स, Samsung फिर बना नंबर-1 ब्रांड
  10. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: ₹25 हजार में कौन बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.