PUBG Mobile ने पांच दिन में बैन किए 16 लाख से ज्यादा अकाउंट, ये हैं कारण

PUBG Mobile आए दिन हज़ारों अकाउंट हैक करता है। बैन के पिछले राउंड में गेम ने 1,813,787 अकाउंट को ऊपर बताए हैक का उपयोग करने के लिए बैन किया था।

PUBG Mobile ने पांच दिन में बैन किए 16 लाख से ज्यादा अकाउंट, ये हैं कारण

PUBG Mobile भारत में पिछले साल सितंबर से बैन है

ख़ास बातें
  • PUBG Mobile ने पांच दिनों में 16 लाख से ज्यादा अकाउंट बैन किए
  • ऑटो-ऐम, X-Ray विज़न समेत कई अन्य हैक्स का कर रहे थे इस्तेमाल
  • बैन हुए कुल अकाउंट्स में से 35 प्रतिशत अकाउंट ब्रॉन्ज़ लेवल के थे
विज्ञापन
PUBG Mobile ने लगभग पांच दिनों में 1.6 मिलियन (16 लाख) से अधिक अकाउंट को स्थायी रूप से बैन कर दिया है। डेवलपर्स ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी साझा की। पबजी मोबाइल द्वारा दी गई ताज़ा बैन पैन एंटी-चीट रिपोर्ट में अलग-अलग लेवल में खिलाड़ी के आंकड़ें दिखाए गए हैं, जिनमें से ज्यादातर प्लेयर्स ब्रॉन्ज़ लेवल में थे। बैन के पीछे एक से ज्यादा कारण बताए गए हैं, जिनमें चीटिंग, हैकिंग आदि शामिल हैं। इस कारणों को भी प्रतिशत के हिसाब से बांटा गया है। इनमें से अधिकांश प्लेयर्स ऑटो-ऐम हैक इस्तेमाल करने के लिए बैन किए गए हैं।

PUBG Mobile ने गेम में चीटिंग और हैकिंग कर दूसरे प्लेयर्स पर बढ़त बनाने वाले लाखों प्लेयर्स के अकाउंट बैन कर दिए हैं। डेवलपर्स ने ट्वीट कर बताया है कि पांच दिनों में 1.6 मिलियन यानी 16 लाख से अधिक प्लेयर्स को बैन किया गया है। इन सभी के ऊपर चीटिंग और हैकिंग का आरोप है। इन प्लेयर्स के अकाउंट को स्थाई रूप से बैन किया गया है। पबजी मोबाइल की एंटी-चीट (PUBG Mobile Anti-Cheat) रिपोर्ट के अनुसार, 28 मार्च से 1 अप्रैल के बीच कुल 1,691,949 अकाउंट को स्थायी रूप से बैन किया गया है।

ट्वीट में PUBG Mobile ने यह भी साझा किया है कि 1.6 मिलियन से अधिक अकाउंट्स में, 35 प्रतिशत प्लेयर्स ब्रॉन्ज़ लेवल पर थे, 13 प्रतिशत डायमंड में, 12 प्रतिशत क्राउन में, 11 प्रतिशत सिल्वर और प्लेटिनम में, 9 प्रतिशत गोल्ड में, 8 प्रतिशत ऐस में और बचे 1 प्रतिशत कॉन्करर लेवल में थे।

प्लेयर्स द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे हैक की जानकारी देते हुए पबजी मोबाइल ने साझा किया कि बैन किए गए अकाउंट्स में से 34 प्रतिशत ऑटो-ऐम और एक्स-रे विज़न हैक का उपयोग कर रहे थे, जो प्लेयर्स को क्रमशः दुश्मनों पर ऐम लॉक करने और दीवारों के आर-पार देखने में मदद करते हैं। इन अकाउंट में 12 प्रतिशत स्पीड हैक के लिए , 6 प्रतिशत मॉडिफिकेशन ऑफ एरिया डैमेज के लिए, 4 प्रतिशत अपने किरदार को मॉडिफाई करने के लिए और 10 प्रतिशत कुछ अन्य हैक का इस्तेमाल करने के लिए बैन हुए हैं।

PUBG Mobile आए दिन हज़ारों अकाउंट हैक करता है। बैन के पिछले राउंड में गेम ने 1,813,787 अकाउंट को ऊपर बताए हैक का उपयोग करने के लिए बैन किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »