PUBG Mobile भारत में आज से पूरी तरह से होगा बंद

भारत ने PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite के साथ-साथ चीन के कई अन्य ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। प्रतिबंध सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69ए के तहत लगाया गया था और देश की "संप्रभुता और अखंडता के हित" में बताया गया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2020 13:13 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite आज से सर्वर लेवल पर होगा बंद
  • पबजी मोबाइल जिनके फोन पर पहले से इस्टॉल था, अब वे भी नहीं खेल पाएंगे गेम
  • सितंबर की शुरुआत में गेम के साथ कई चीनी ऐप्स पर लगाया गया था प्रतिबंध

PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite आज से सर्वर लेवल पर हो जाएगा बंद

PUBG Mobile के भारतीय यूज़र्स, जो बैन के बाद भी भारत में गेम को एक्सेस कर पा रहे हैं, उनके लिए एक बुरी खबर है। शुक्रवार, 30 अक्टूबर से भारत में प्लेयर्स को गेम का एक्सेस मिलना बंद हो जाएगा। यह सरकार द्वारा लोकप्रिय बैटल रोयाल गेम के बैन होने के दो महीने बाद होने जा रहा है। याद दिला दें कि सितंबर की शुरुआत में पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट के साथ अन्य 116 ऐप्स को प्रतिबंधित कर दिया गया था। यह प्रतिबंध देश में Google Play और Apple App Store से PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite को हटाने के लिए लाया गया था, हालांकि दोनों गेम उन प्लेयर्स के लिए चालू थे, जिनके मोबाइल फोन पर यह गेम पहले से इंस्टॉल था, लेकिन अब यह गेम सर्वर लेवल से भारतीय प्लेयर्स के लिए एक्सेस बंद कर देगा।

गुरुवार को PUBG Mobile ने भारत में अपने आधिकारिक फेसबुक पेज के जरिए से घोषणा की थी कि Tencent Games पबजी मोबाइल नॉर्डिक मैप: लिविक और पबजी मोबाइल लाइट दोनों के भारतीय यूज़र्स के लिए सभी सेवा और पहुंच को पूरी तरह से बंद कर देगा।

भारत ने पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट के साथ-साथ चीन के कई अन्य ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। प्रतिबंध सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69ए के तहत लगाया गया था और देश की "संप्रभुता और अखंडता के हित" में बताया गया था।

सरकार द्वारा प्रतिबंध लागू होने के कुछ ही समय बाद, PUBG Corporation ने घोषणा की थी कि उसने PUBG Mobile के पब्लिशिंग अधिकारों को भारत में शेन्ज़ेन-आधारित Tencent Games से अपने अधीन ले लिया है। यह कदम चीनी कंपनी की भूमिका पर उठे सवालों के जवाब में था। हालांकि, इसकी वजह से प्रतिबंध में कोई बदलाव नहीं आया और गेम भारत में आज भी बैन की स्थिति में है।
Advertisement

अभी तक PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite केवल गूगल प्ले और ऐप्पल ऐप स्टोर से हटा हुआ था, लेकिन अब आज से इसे भारत में सर्वर लेवल से बंद कर दिया जाएगा। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि प्लेयर्स वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का उपयोग करके गेम खेल सकेंगे या नहीं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.