PUBG प्लेयर्स को याद आने वाले हैं पुराने दिन! इस दिन आ रहा आइकॉनिक Erangel Classic मैप

Krafton ने जानकारी दी है कि PUBG 29.2 अपडेट के साथ प्लेयर्स के लिए 14 मई को Erangel Classic मैप भी रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2024 20:29 IST
ख़ास बातें
  • PUBG 29.2 अपडेट के साथ प्लेयर्स को 14 मई को Erangel Classic मैप मिलेगा
  • मैप 14 मई से 28 मई तक PC और 23 मई से 6 जून तक कंसोल के लिए लाइव होगा
  • ओल्ड क्लासिक Erangel में नए गेम के एलिमेंट्स शामिल किए जाएंगे
Krafton ने PUBG (PlayerUnknow's Battlegrounds) के मूल Erangel मैप की वापसी की घोषणा की है। नया मैप सीमित समय के लिए आ रहा है और डेवलपर का कहना है कि इस मैप में पुरानी यादों के साथ नए एलिमेंट्स का तड़का भी लगाया गया है। Erangel Classic गेम का सबसे पहला मैप है, जिसमें खेल-खेल कर आज प्लेयर्स खुद को PUBG चैंप बोलते हैं। इस मैप को PUBG अपडेट 29.2 के साथ रिलीज किया जाएगा।

Krafton ने जानकारी दी है कि PUBG 29.2 अपडेट के साथ प्लेयर्स के लिए 14 मई को Erangel Classic मैप भी रिलीज किया जाएगा। इस मैप को दो हफ्तों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। मैप PC और कंसोल, दोनों के लिए उपलब्ध होगा। जहां एक ओर PC प्लेयर्स इस मैप पर 14 मई से 28 मई तक खेल सकेंगे, कंसोल के लिए मैप 23 मई से 6 जून तक उपलब्ध होगा।
Advertisement

मूल रूप से मार्च 2017 में रिलीज हुआ PUBG शुरुआत में केवल Erangel मैप के साथ आया था और देखते ही देखते यह गेम एक सनसनी बन गया, जिसने 3 मिलियन से अधिक कॉन्करेंट प्लेयर्स के साथ Steam रिकॉर्ड बनाया था। गेम लंबे समय तक केवल Erangel के साथ चला और बाद में इसमें एक-एक करके कई अन्य मैप्स को जोड़ा गया, लेकिन आज भी Erangel Classic मैप को याद किया जाता है।
 

Krafton के अनुसार, Erangel Classic का लक्ष्य मौजूदा गेमप्ले फीचर को शामिल करते हुए मूल मैप से पॉपुलर एलिमेंट्स को वापस लाकर पुराने को नए के साथ मिलाना है। प्लेयर्स स्टार्टिंग आइलैंड पर हथियारों से भरी बेंचों जैसे परिचित सीन की उम्मीद कर सकते हैं, जो गेम के शुरुआती दिनों की याद दिलाते हैं।
Advertisement

अधिकांश हथियारों के लिए कम रिकॉइल के साथ, गनप्ले को PUBG की शुरुआती फील को दर्शाने के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। टॉमी गन भी पुरानी यादों को जोड़ते हुए केयर पैकेज में वापसी करेगी। जैसा कि हमने बताया, PC पर 14 मई से 28 मई तक और कंसोल पर 23 मई से 6 जून तक, प्लेयर्स Erangel Classic की यादों में डूब सकते हैं। इस सीमित समय के दौरान, क्लासिक मैप नॉर्मल मैच मोड में मौजूदा एरंगेल मैप की जगह ले लेगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: PUBG, PUBG Erangel, PUBG Erangel Classic
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.