Pokemon Go पर होगा मशहूर इंग्लिश सिंगर की नई एल्बम का जश्‍न

Pokemon Go ने इंग्लिश सिंगर और सॉन्‍ग राइटर एड शीरन के साथ काम करने का ऐलान किया है। एड शीरन की नई एल्बम "=" (इक्वल्स) की रिलीज के जश्न के रूप में उनकी एक स्‍पेशल इन-गेम परफॉर्मेंस, पोकेमोन गो ऐप पर 22 नवंबर से उपलब्‍ध होगी।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 19 नवंबर 2021 10:27 IST
ख़ास बातें
  • एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए एड शीरन के साथ नए कंसर्ट का ऐलान किया गया है
  • परफॉर्मेंस को 23 नवंबर से 1 दिसंबर तक पोकेमॉन गो पर देखा जा सकेगा
  • इन-गेम न्‍यूज में कैसे ये विड‍ियो देखना है, यह भी यूजर्स को बताया जाएगा

ऐसा पहली बार है जब पॉपुलर लोकेशन-बेस्‍ड गेम किसी सेलिब्रिटी सिंगर के साथ आ रहा है।

Pokemon Go ने इंग्लिश सिंगर और सॉन्‍ग राइटर एड शीरन के साथ काम करने का ऐलान किया है। एड शीरन की नई एल्बम "=" (इक्वल्स) की रिलीज के जश्न के रूप में उनकी एक स्‍पेशल इन-गेम परफॉर्मेंस, पोकेमोन गो ऐप पर 22 नवंबर से उपलब्‍ध होगी। इस शो में नई एल्बम के सॉन्‍ग के साथ ही उनके कुछ पॉपुलर सॉन्‍ग भी शामिल होंगे। इवेंट के दौरान पोकेमॉन टोटोडाइल, मुडकिप, पिपलप और ओशावॉट भी दिखाई देंगे। ट्रेनर्स, चश्मा पहने हुए स्क्वर्टल और फ्रोकी को भी ढूंढ सकते हैं।

Niantic और The Pokemon Company ग्रुप ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए एड शीरन के साथ नए कंसर्ट का ऐलान किया। हम यह बता ही चुके हैं कि यह शो उनके लेटेस्‍ट एल्बम इक्वल्स की रिलीज का एक हिस्‍सा है। ऐसा पहली बार है जब पॉपुलर लोकेशन-बेस्‍ड गेम किसी सेलिब्रिटी सिंगर के साथ आ रहा है। इवेंट के दौरान इन-गेम न्यूज सेक्शन से Pokemon Go प्‍लेयर्स, सिंगर एड शीरन के लेटेस्‍ट ट्रैक और हिट्स को सुन सकते हैं, जिनमें परफेक्ट, बैड हैबिट्स, ओवरपास ग्रैफिटी, थिंकिंग आउट लाउड, फर्स्ट टाइम और शिवर्स शामिल हैं।
Advertisement

इस प्री-रिकॉर्डेड परफॉर्मेंस को 23 नवंबर से 1 दिसंबर तक आठ दिनों तक पोकेमॉन गो पर देखा जा सकेगा। साथ ही प्‍लेयर्स को यह भी नोटिफाई किया जाएगा कि वो इन-गेम न्‍यूज में कैसे ये विड‍ियो देख सकते हैं। कुछ देशों के प्‍लेयर्स, पोकेमॉन गो में स्‍पॉनसर्ड बैलून और ऐड पर भी क्लिक कर सकते हैं।  

इस शो के दौरान प्‍लेयर्स स्क्वर्टल को सनग्‍लास पहने हुए पा सकते हैं। प्‍लेयर्स, पोकेमॉन गो में स्‍पेशल इन-गेम अवतार आइटम हासिल करने के लिए एक खास कोड भी रिडीम कर सकते हैं, जिसमें एड शीरन की लेटेस्‍ट एल्‍बम आर्ट है और जिसे वह अपनी स्‍पेशल परफॉर्मेंस के दौरान पहनते हैं। कोड को 22 नवंबर से Google Play और Apple के ऐप स्टोर पर मौजूद पोकेमॉन गो मोबाइल गेम के साथ रिडीम किया जा सकता है। इस शो के साथ पोकेमॉन टोटोडाइल, मुडकिप, पिपलप और ओशॉट शो भी दिखाई देंगे। ये सभी पोकेमॉन, शाइनी वैरिएंट में उपलब्ध होंगे।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  2. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Powe
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्चय़
  2. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  3. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  4. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  5. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  6. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  7. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  8. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  9. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.