OnePlus और PUBG Mobile मिलकर कराएंगे टूर्नामेंट, OnePlus 8 Pro जीतने का मौका

OnePlus का कहना है कि प्रत्येक मैच में टॉप ऑलराउंडर या एमवीपी OnePlus 8 Pro जीतेगा और उन्हें ‘हाइपरटास्कर ऑफ द मैच’ के खिताब से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 21 मई 2020 18:40 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Red Cable मेंबर टूर्नामेंट के लिए आज से कर सकते हैं रजिस्टर
  • 22 मई से सभी के लिए शुरू हो जाएंगे OnePlus Domin8 रजिस्ट्रेशन
  • तीन मैचों के सेट में जीतने वाले प्लेयर्स को मिलेंगे OnePlus 8 Pro फोन

PUBG mobile Domin8 टूर्नामेंट 2 जून से शुरू होगा

OnePlus ने प्रो-गेमर्स और भारतीय क्रिकेटरों के साथ मिलकर PUBG Mobile Tournament की घोषणा की है। चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने ग्लोबल ईस्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट ब्रांड Fnatic के साथ मिलकर "OnePlus Domin8" नाम से इस टूर्नामेंट को आयोजित किया है। OnePlus ने कहा कि यह वनप्लस और पबजी मोबाइल कम्युनिटी के लिए एक नई एंगेजमेंट की पहल है, क्योंकि इससे प्लेयर्स प्रो-गेमर्स और भारतीय क्रिकेटरों के साथ बातचीत कर पाएंगे। प्रदर्शनी मैच 2 जून से शुरू होंगे और प्रत्येक मैच में MVP (मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर) OnePlus 8 Pro जीतेंगे। इसके रजिस्ट्रेशन रेड केबल क्लब मेंबर के लिए खुला है, जबकि गैर-सदस्य कल यानी 22 मई से रजिस्टर कर पाएंगे।

OnePlus द्वारा जारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, वनप्लस डोमिन8 टूर्नामेंट 2 जून को शाम 6 बजे शुरू होगा। तीन मैचों का एक सेट होगा और टूर्नामेंट में डायनामो और अहसास चन्ना जैसे प्रो-गेमर्स शामिल होंगे, साथ ही साथ Sc0ut, Owais, Nixon, Ash, Franky और Ronak जैसे Fnatic सदस्य भी शामिल होंगे। दूसरी ओर, भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, स्मृति मंधाना और युजवेंद्र चहल भी टूर्नामेंट में भाग लेंगे। चीनी स्मार्टफोन कंपनी का कहना है कि इस टूर्नामेंट से OnePlus और  PUBG Mobile कम्युनिटी को Fnatic टीम और OnePlus टीम के साथ ऑनलाइन जुड़ने का मौका मिलेगा। प्लेयर्स तीन मैचों में प्रो-गेमर्स और भारतीय क्रिकेटरों दोनों के साथ खेल सकेंगे।
Advertisement

वनप्लस का कहना है कि प्रत्येक मैच में टॉप ऑलराउंडर या एमवीपी OnePlus 8 Pro जीतेगा और उन्हें ‘हाइपरटास्कर ऑफ द मैच' के खिताब से सम्मानित किया जाएगा।

रेड केबल क्लब के सदस्य अभी रजिस्टर कर सकते हैं, जबकि गैर-सदस्य कल, 22 मई को दोपहर 12 बजे से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को कुछ बुनियादी जानकारी भरने की आवश्यकता होगी। साथ ही उनके रेड केबल क्लब की मेंबरशिप लेवल, PUBG Mobile करैक्टर आईडी और पबजी मोबाइल निकनेम की जानकारी भी मांगी जाएग। रजिस्ट्रेशन के आम लोगों के लिए खुलने के साथ ही फॉर्म में से रेड केबल क्लब मेंबरशिप नंबर के कॉलम को कल हटा दिया जाएगा।
Advertisement


अब तक इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि कितनी टीमें भाग लेंगी या टीमें कैसे बनेंगी। OnePlus ने यह भी साझा नहीं किया है कि प्रतिभागी किस गेम मोड में खेलेंगे। आने वाले दिनों में OnePlus Domin8 टूर्नामेंट पर अधिक जानकारी की उम्मीद की जा सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. iQOO Z11xa vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs Moto G Max 5G: ₹30 हजार के अंदर कौन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.