BGMI प्‍लेयर्स के लिए आया नया अपडेट, मिलेंगे एक्‍सक्‍लूसिव क्रिसमस इवेंट्स और शानदार मोड

मैच से पहले होने वाली तैयारी के तहत प्‍लेयर्स अब 'मेट्रो रोयाल मोड' ‘Metro Royale Mode' को जॉइन कर सकते हैं। इससे वह ढेर सारा सामान लूट सकते हैं।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2021 12:50 IST
ख़ास बातें
  • बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) को लेटेस्‍ट 1.8 अपडेट मिला है
  • अपडेट के साथ नए गेम मोड और सीजनल इवेंट्स मिले हैं
  • 6 सबसे पॉपुलर गेम मोड को फिर से खोल दिया गया है

अपडेट के तहत गेम के सबसे पॉपुलर मोड में से 6 मोड फिर से ओपन कर दिए गए हैं।

Photo Credit: Krafton

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) को लेटेस्‍ट 1.8 अपडेट के साथ नए गेम मोड और सीजनल इवेंट्स मिले हैं। इस अपडेट को Google Play और App Store पर लाइव कर दिया गया है। गेम की डिवेलपर क्राफ्टन ने इस अपडेट में कई इन-गेम इवेंट्स और क्रिसमस को सेलिब्रेट करने वाले कम्‍युनिटी इवेंट्स को जोड़ा है। क्राफ्टन ने बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में 6 सबसे पॉपुलर गेम मोड को फिर से खोलने का फैसला किया है। यह कई कॉस्‍ट्यूम सेट्स और विंटर-थीम वाले RPM6 वेपन स्किन भी पेश करता है। 

क्राफ्टन ने इस गेम अपडेट में 'रिएक्ट सर्वाइवल' मोड भी जोड़ा है। स्क्विड Squid गेम से प्रेरित रेड लाइट और ग्रीन लाइट गेम में कम्‍पीट करने के लिए प्‍लेयर्स को अलग-अलग नंबरों वाले नीले रंग के ट्रैक सूट पहनने के लिए मिलते हैं। इस गेम में प्‍लेयर्स को एक बड़े खरगोश से बचते हुए फ‍िनिश लाइन तक पहुंचना है। 'रिएक्ट सर्वाइवल' मोड को आर्केड मोड से जॉइन किया जा सकता है। इसके अलावा, अपने फ्रेंड्स के साथ अकेले खेलने के लिए प्‍लेयर्स को कस्टम रूम बनाने का ऑप्‍शन भी मिलता है। 
Advertisement

अपडेट के तहत गेम के सबसे पॉपुलर मोड में से 6 मोड फिर से ओपन कर दिए गए हैं। मैच से पहले होने वाली तैयारी के तहत प्‍लेयर्स अब 'मेट्रो रोयाल मोड' ‘Metro Royale Mode' को जॉइन कर सकते हैं। इससे वह ढेर सारा सामान लूट सकते हैं। सर्वाइव टिल डॉन मोड' ‘Survive Till Dawn Mode' को जॉइन करके प्‍लेयर्स जॉम्बिज को मारकर तमाम आइटम लूट सकते हैं‍। 'वायरस इन्‍फेक्‍शन मोड' ‘Virus Infection Mode' के जरिए प्‍लेयर्स इंसान या जॉम्बी के रूप में लड़ने का ऑप्‍शन चुन सकते हैं। एक और मोड है। इसका नाम है- 'हैवी मशीन गन 2.0 मोड' ‘Heavy Machine Gun 2.0 Mode'। इसमें प्‍लेयर्स को हेलि‍कॉप्टर और बख्तरबंद गाड़ी पर बेस्‍ड लड़ाई का मौका मिलता है। 'रून थीम मोड' ‘Rune Theme Mode' भी फ‍िर से आ गया है। 

अपडेट मे नया रॉयल पास भी जोड़ा गया है। यह कई थीम वाली वेपन स्किन और कॉस्‍ट्यूम सेट्स ऑफर करता है। प्‍लेयर्स गेम की इन-गेम करेंसी 360 UC चुकाकर स्नो सांता मॉन्स्टर सेट, स्नो सांता मॉन्स्टर UAZ और फ्रोजन गार्जियन सेट खरीद सकते हैं। इसके अलावा, विंटर-थीम वाले RPM6 को 20 दिसंबर से 17 जनवरी के बीच खरीदा जा सकता है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  3. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  4. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.