Netflix मोबाइल यूजर्स के लिए खुशखबरी! आ रहे हैं ये नए रोमांचक गेम्स!

गेमिंग का शौक रखने वाले यूजर्स के लिए Netflix की ओर से अच्छी खबर आ रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 नवंबर 2023 11:06 IST
ख़ास बातें
  • Netflix की ओर से अच्छी खबर आ रही है।
  • Netflix अपने प्लेटफॉर्म पर नए गेम्स लाने जा रहा है।
  • गेम्स यूजर्स अपने मोबाइल डिवाइसेज पर खेल पाएंगे जिसके लिए चार्ज देना होगा

Netflix पर iOS और Android यूजर्स के लिए जल्द नए गेम उपलब्ध होंगे।

गेमिंग का शौक रखने वाले यूजर्स के लिए Netflix की ओर से अच्छी खबर आ रही है। Netflix अपने प्लेटफॉर्म पर नए गेम्स लाने जा रहा है। अमेरिकी वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी ने सब्सक्राइबर्स के लिए नए गेम्स लाने की घोषणा की है। ये गेम्स यूजर्स अपने मोबाइल डिवाइसेज पर खेल पाएंगे जिसके लिए चार्ज देना होगा। साथ ही TV और कंप्यूटर डिवाइसेज पर भी गेम्स को एक्सेस किया जा सकेगा। Geeked Week इवेंट में कंपनी ने घोषणा की है कि जल्द ही ये गेम्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। 

Hades
इस गेम को 2020 में लॉन्च किया गया था। यह जल्द ही iOS पर उपलब्ध होगा, लेकिन एंड्रॉयड यूजर्स को कुछ दिन इंतजार करना पड़ सकता है। इस गेम में यूजर्स को अंडरवर्ल्ड के प्रिंस जागरियस की तरह खेलना होगा। जैसे किरदार इसमें मरता है, यूजर को फिर से शुरुआत वाली जगह पर जाना होगा। हर बार की यात्रा अलग होगी, लेकिन यूजर को पहले इस्तेमाल किए गए हथियार और जानकारी उपलब्ध होगी। 

Braid
यह टाइम मेनिपुलेशन गेम है जो Netflix पर iOS और Android यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। गेम में अपग्रेडेड ऑडियो, हैंड री-पेंट किए गए विजुअल, नए एनिमेशन देखने को मिलेंगे। साथ ही पजल्स की पूरी नई दुनिया इसमें मिलेगी। गेम को बनाने वाले शख्स Jonathan Blow के अनुसार, यह जल्द ही Netflix Games, Windows, PlayStation और Xbox पर आने वाला है। 
Advertisement

Death's Door
मौत का दरवाजा एक रोचक गेम है जो जेल्डा जैसा एडवेंचर गेम है। यह Netflix के मोबाइल यूजर्स के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध होगा। प्लेयर को इसमें कौए को कंट्रोल करना है जिसे आत्माओं को इकट्ठा करने का काम सौंपा गया है। यह काम वह रीपिंग कमिशन हेडक्वार्टर्स के लिए करता है। यह ऐसी जगह है जहां मौत के बाद की दुनिया दिखाई गई है। 
Advertisement

इसके अलावा कई और टाइटल यहां देखने को मिलेंगे जिसमें Katana Zero, Shadow and Bone: Enter the Fold आदि शामिल हैं। Chicken Run: Eggstraction और एक्शन गेम The Dragon Prince: Xadia को 2024 में प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Hades, Braid, Netflix Games

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.