देश के इस राज्य में अब नहीं खेल पाएंगे ऑनलाइन जुआ, Gambling Games को लेकर बने नए कानून

मंगलावर को राज्य में सरकार द्वारा नया कानून लागू किया गया है, जिसमें सट्टेबाजी से जुड़े उन सभी ऑनलाइन गेम पर प्रतिबंध लगा दिया है जिसमें पैसों का जोखिम होता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2021 15:31 IST
ख़ास बातें
  • गेमिंग कंपनियां कानून के खिलाफ जाएंगी अदालत
  • MPL ऐप पर दिखा बैन से संबंधित मैसेज
  • पैसों से जुड़े गेम्स को कर्नाटक में नहीं है वैध
चीनी ऐप्स के बाद अब भारत में गेमिंग ऐप्स पर भी प्रतिबंध लगते दिख रहे हैं। हाल ही में कर्नाटक राज्य में MPL (मोबाइल प्रीमियर लीग) जैसे ऑनलाइन गेमिंग ऐप को बैन कर दिया गया है। मंगलावर को राज्य में सरकार द्वारा नया कानून लागू किया गया है, जिसमें सट्टेबाजी से जुड़े उन सभी ऑनलाइन गेम पर प्रतिबंध लगा दिया है जिसमें पैसों का जोखिम होता है। हालांकि, अब गेमिंग कंपनियां इस कानून के खिलाफ कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाने की योजना बना रही हैं।

सोमवार सुबह कर्नाटक में MPL (मोबाइल प्रीमियर लीग) गेम में एक मैसेज देखा गया, जिसमें लिखा था "Sorry! The law in your state does not permit you to play Fantasy sports," "Fantasy games are locked," and "cash games are locked" (अनुवाद- माफ कीजिए! आपके राज्य का कानून आपको फैंटेसी स्पोर्ट्स, फैंटेसी गेम और कैश गेम खेलने की अनुमति नहीं देता है।)
Advertisement

आपको बता दें, गेमिंग ऐप फैंटेसी क्रिकेट और फुटबॉल गेम ऑफर करती हैं, जिसमें आप असल-पैसे भी कमा सकते हैं।

MPL की तरह Dream11 भी एक लोकप्रिय गेमिंग ऐप है, लेकिन यह ऐप अभी भी काम कर रही है। लेकिन Paytm First Games बैन है।
Advertisement

All India Gaming Federation के चीफ एग्जिक्यूटिव Roland Landers ने कहा है कि इंडस्ट्री राज्य सरकार के इस फैसले के खिलाफ कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाएगी।
Advertisement

इंडस्ट्री से जुड़े सोर्स ने Reuters को जानकारी दी है कि दो अन्य कंपनियां इस कानून को कार्ट में चुनौती देने की योजना बना रही हैं।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.