नए साल में इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को फ्री दिए PS5, Apple iPhones और कई महंगे गैजेट्स

MiHoYo ने अपने कर्मचारियों को 2020 के सफलतापूर्वक बीतने की बधाई दी और उन्हें PS5, Apple iPhones, ग्राफिक्स कार्ड और Nintendo Switch जैसे प्रीमियम और महंगे गिफ्ट्स दिए।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 फरवरी 2021 15:52 IST
ख़ास बातें
  • नए साल की खुशी में MiHoYo ने कर्नचारियों को दिए महंगे उपहार
  • PS5, Apple iPhones, Macbooks समेत कई महंगे ग्राफिक्स कार्ड किए गए गिफ्ट
  • कंपनी के नए गेम Genshin Impact ने दो महीने में कमाए थे करोड़ों रुपये

MiHoYo द्वारा सितंबर 2020 में लॉन्च किए गए Genshin Impact गेम ने अभी तक करोड़ों की कमाई कर ली है

2020 पूरी दुनिया के लिए अच्छा नहीं गुज़रा, लेकिन इस बुरे साल को झेलना एक चीनी गेमिंग कंपनी MiHoYo के कर्मचारियों के लिए बेहद अच्छा साबित हुआ। बेहद लोकप्रिय गेम Genshin Impact की डेवलपर इस कंपनी ने नए साल में अपने कर्मचारियों को कई प्रीमियम टेक गैजेट्स गिफ्ट किए हैं। PS5, Apple iPhones, Macbook, Nintendo Switch समेत कई महंगे उपलहारों को लॉटरी सिस्टम के जरिए कर्मचारियों तक पहुंचाया गया। बता दें कि पिछले साल सितंबर में कंपनी ने Genshin Impact नाम का एक गेम लॉन्च किया था, जिसके मोबाइल वर्ज़न ने कथित तौर पर मात्र दो महीनों के अंदर 400 मिलियन डॉलर यानी लगभग 292 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसा प्रतीत होता है कि इन महंगे गिफ्ट्स के पीछे यह सफलता भी एक वजह है।

MiHoYo ने अपने Weibo अकाउंट और Facebook अकाउंट के जरिए नए साल में इन गिफ्ट को बांटने की जानकारी दी। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 2020 के सफलतापूर्वक बीतने की बधाई दी। पोस्ट में गिफ्ट्स की तस्वीरें भी साझा की गई। इनमें PS5, Apple iPhones, ग्राफिक्स कार्ड और Nintendo Switch के हज़ारों डब्बे देखे जा सकते हैं। गौरतलब है कि इन गिफ्ट्स को लॉटरी सिस्टम के जरिए बांटा गया है। डब्बों से पता चलता है कि कंपनी ने कर्मचारियों को नई iPhone 12 सीरीज़ के फोन बांटे हैं।
 

बता दें कि PS5 को भारत में 39,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। iPhone 12 सीरीज़ की भारत में शुरुआती कीमत 69,900 रुपये है। वहीं, Nintendo Switch को Amazon में अकसर 33,999 रुपये में बेचा जाता है। नई Macbook सीरीज़ की भारत में शुरुआती कीमत 92,900 रुपये है।

Gamerant की एक रिपोर्ट बताती है कि MiHoYo के नए और बेहद लोकप्रिय गेम Genshin Impact के मोबाइल वर्ज़न ने लॉन्च के मात्र दो महीनों के अंदर 400 मिलियन डॉलर (भारत में लगभग 292 करोड़ रुपये) की कमाई की थी। सितंबर में लॉन्च हुए इस गेम ने आने के साथ ही जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। यूं तो यह गेम खेलने के लिए बिल्कुल मुफ्त है, लेकिन इसमें कई आकर्षक और दमदार किरदारों को अनलॉक करने के लिए पैसों का भुगतान करना होता है। कर्मचारियों को नए साल के उपलक्ष में इतने महंगे उपहार मिलने के पीछे यह भी एक वजह हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: PS5, iPhone 12, Apple iPhone 12, Company Gift PS5
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कान के बाहर फिट होंगे ये ईयरबड्स! AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए Oppo Enco Clip 2
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad 5 Pro हुआ लॉन्च, 13,380mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo Y6t हुआ लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. कान के बाहर फिट होंगे ये ईयरबड्स! AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए Oppo Enco Clip 2
  4. Oppo Find X9s Pro फोन आया 200MP कैमरा और 7025mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Oppo Find X9 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. 8,550mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K90 Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra में मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली सिलिकॉन-कार्बन बैटरी
  8. Vivo Y600 Pro में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, 4 कलर्स के ऑप्शन
  9. Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! ₹799 प्लान हुआ बंद, ₹859 पैक की कीमत बढ़ी
  10. Redmi का बजट टैबलेट लॉन्च: 7600mAh बैटरी, Dolby Atmos साउंड और 9.7 इंच 2K डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.