Xbox Series S का 1TB कार्बन ब्लैक वेरिएंट भारत में 1 सितंबर को होगा लॉन्च, इतनी होगी कीमत

फिलहाल 512GB वेरिएंट की भारत में एक्सपेक्टेड रिटेल कीमत 34,990 रुपये है। हालांकि, खबर लिखते समय तक ये वेरिएंट Amazon India पर 31,999 रुपये में बेचा जा रहा था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 जून 2023 21:19 IST
ख़ास बातें
  • Xbox Games Showcase 2023 में दिखाया गया था 1TB कार्बन ब्लैक वेरिएंट
  • इसे भारत में 39,990 रुपये के एक्सपेक्टेड रिटेल प्राइस में बेचा जाएगा
  • खरीद के लिए 1 सितंबर से उपलब्ध होगा

Xbox Series S 1TB वेरिएंट कार्बन ब्लैक कलर में आएगा

Xbox Games Showcase 2023 में Microsoft ने Xbox Series S के 1TB स्टोरेज कार्बन ब्लैक वेरिएंट की घोषणा की थी। इसके साथ कंपनी ने कई नए गेम्स का भी खुलासा किया था। अब, माइक्रोसॉफ्ट ने Xbox Series S के इस 1TB कार्बन ब्लैक वेरिएंट की भारत में कीमत और उपलब्धता का खुलासा कर दिया है। नया 1TB कार्बन ब्लैक वेरिएंट भारत में 39,990 रुपये के एक्सपेक्टेड रिटेल प्राइस में बेचा जाएगा।

Microsoft ने भारत के लिए Xbox वेबसाइट पर Xbox Series S के 1TB कार्बन ब्लैक वेरिएंट की कीमत का खुलासा किया है और साथ ही इसकी उपलब्धता की डेट भी बताई है। नया वेरिएंट भारत में 39,990 रुपये की एक्सपेक्टेड रिटेल कीमत में बेचा जाएगा और यह खरीद के लिए 1 सितंबर से उपलब्ध होगा। कंपनी ने बताया है कि ये कार्बन ब्लैक रंग मौजूदा Xbox Series X और Xbox वायरलेस कंट्रोलर वाला ब्लैक कलर ही होगा।
Advertisement

निश्चित तौर पर नया वेरिएंट कई यूजर्स के लिए खुशी की लहर लाया होगा, क्योंकि Xbox Series S एक फुल-डिजिटल कंसोल है, जिसमें डिस्क ड्राइव नहीं है। एक्स्ट्रा स्टोरेज के साथ प्लेयर्स इस वेरिएंट में ज्यादा से ज्यादा गेम्स स्टोर कर पाएंगे।

नया Series S 1TB वेरिएंट मौजूदा 512GB स्टोरेज वेरिएंट की तुलना में थोड़ा महंगा होगा। फिलहाल 512GB वेरिएंट की भारत में एक्सपेक्टेड रिटेल कीमत 34,990 रुपये है। हालांकि, खबर लिखते समय तक ये वेरिएंट Amazon India पर 31,999 रुपये में बेचा जा रहा था।
Advertisement

Xbox Series S को 2020 के अंत में लॉन्च किया गया था। कंसोल कस्टम AMD Zen 2 CPU और AMD RDNA2 GPU पर काम करता है। इसमें 120 fps पर 2K गेमिंग की जा सकती है और ये रे ट्रेसिंग को भी सपोर्ट करता है। इस कंसोल मॉडल के साथ-साथ Microsoft का Xbox Series X अब तक कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले Xbox कंसोल मॉडल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  6. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  8. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.