Spider-Man 2 गेम को अगले महीने मिलेगा धांसू अपडेट, नया Game+ मोड भी आने वाला है!

Spider-Man 2 में अगले महीने के अपडेट में नए Game+ मोड, नए सूट और अधिक फीचर्स आने वाले हैं।

विज्ञापन
Written by Manas Mitul, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 फरवरी 2024 08:08 IST
ख़ास बातें
  • Spider-Man 2 को अगले महीने टाइटल अपडेट मिलेगा
  • पीटर और माइल्स के लिए नए सूट भी मिलेंगे
  • पूरे हो चुके मिशन को दोबारा शुरू करने का फीचर भी मिलेगा
मार्वल के स्पाइडर-मैन 2 (Spider-Man 2) को मार्च में एक टाइटल अपडेट मिलने वाला है, जिसमें लंबे समय से प्लेयर्स का इंतजार देख रहा नया Game+ मोड शामिल होगा। अपडेट में पीटर पार्कर और माइल्स मोराल्स के लिए नए सूट और कुछ और बदलाव भी आएंगे, जिनकी जानकरी अपडेट के रिलीज के करीब सामने आएगी। लॉन्च के बाद अपडेट की प्लानिंग शुरुआत में 2023 के अंत में बनाई गई थी, लेकिन पिछले साल दिसंबर में देरी की घोषणा करते हुए उसके 2024 की शुरुआत में जारी होने की पुष्टि की गई।

Insomniac ने बुधवार देर रात X पर एक पोस्ट में घोषणा करते हुए बताया कि अगले महीने के अपडेट में नए Game+ मोड, नए सूट और अधिक फीचर्स आने वाले हैं। अभी तक रिलीज की डेट नहीं दी गई है और फीचर्स की पूरी लिस्ट भी सामने नहीं आई है।

टाइटल अपडेट में शुरुआत में केवल न्यू Game+ मोड को शामिल किया जाना था, जो प्लेयर्स को उनकी अनलॉक क्षमताओं और गियर अपग्रेड के साथ Spider-Man 2 की कहानी को फिर से चलाने की सुविधा देगा। Insomniac ने बाद में बताया कि वह अपडेट में प्लेयर्स द्वारा अनुरोधित एक्स्ट्रा फीचर्स को भी शामिल करेगा।
 

दिसंबर में अपडेट में देरी होने की पुष्टि की गई थी, जिसके बाद इंसोम्नियाक ने 2024 की शुरुआत में रिलीज का लक्ष्य रखा था। स्टूडियो ने कहा था कि वह उन फीचर्स पर काम कर रहा है, जो प्लेयर्स को गेम में दिन का समय बदलने, सिम्बायोट क्षमताओं के लिए टेंड्रिल कलर्स को बदलने और पूरे किए गए मिशनों को फिर से चलाने की अनुमति देगा। 

Marvel का Spider-Man 2 पिछले साल 20 अक्टूबर को विशेष रूप से PS5 पर रिलीज हुआ था। गेम प्लेयर्स को दो स्पाइडर-मैन, पीटर और माइल्स के साथ खेलने का ऑप्शन देता है। इसमें प्लेयर्स मैप में स्वतंत्र रूप से घूमने के दौरान अपनी इच्छानुसार दोनों के बीच स्विच कर सकते हैं। 
Advertisement

टाइटल वर्तमान में PlayStation Plus प्रीमियम/डीलक्स मेंबर्स के लिए बिना किसी अतिरिक्त लागत के ट्रायल के रूप में उपलब्ध है।
 
रिव्यू
  • MetaCritic
  • Good
  • A faithful Spider-Man story
  • Excellent visuals
  • Kinetic combat
  • Engaging exploration and traversal
  • Attention to side characters, villains
  • Great music and audio design
  • Immersive New York City open world
  • Bad
  • Story pacing suffers at times
  • Risk-averse narrative decisions
  • Short campaign
  • Side activities lack inspiration
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Genre

Action-Adventure

Platform

PlayStation 5 (PS5)

मोड्स

Single-player

सीरीज

Marvel’s Spider-Man

PEGI Rating

16+
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

In his time as a journalist, Manas Mitul has written on a wide spectrum of ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  2. ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  6. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  7. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  10. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.