27 इंच बड़े डिस्प्ले के साथ KTC गेमिंग मॉनिटर हुआ लॉन्च, जानें कीमत

KTC M27U6 गेमिंग मॉनिटर में 27 इंच का QD-Mini LED डिस्प्ले दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 नवंबर 2025 07:39 IST
ख़ास बातें
  • मॉनिटर में 27 इंच का QD-Mini LED डिस्प्ले दिया है।
  • मॉनिटर में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
  • डिस्प्ले में 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल मिलता है।

KTC M27U6 गेमिंग मॉनिटर में 27 इंच का QD-Mini LED डिस्प्ले दिया है।

Photo Credit: JD.com

KTC की ओर से नया गेमिंग मॉनिटर M27U6 लॉन्च किया गया है। इस गेमिंग मॉनटिर में कंपनी ने 27 इंच का डिस्प्ले दिया है। यह QD-Mini LED डिस्प्ले से लैस है। मॉनिटर में 4K सपोर्ट दिया गया है। साथ ही यह हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह डुअल मोड डिस्प्ले के साथ आता है। इसका फास्ट आईपीएस पैनल हाई रिजॉल्यूशन सपोर्ट करता है। मॉनिटर में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।

KTC M27U6 Gaming Monitor Price

गेमिंग मॉनिटर की कीमत 1499 युआन (लगभग रुपये) है। इस गेमिंग मॉनिटर को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और JD.com  से खरीदा जा सकता है। 

KTC M27U6 Gaming Monitor Specifications

KTC M27U6 गेमिंग मॉनिटर में 27 इंच का QD-Mini LED डिस्प्ले दिया है। मॉनिटर में 4K सपोर्ट दिया गया है। साथ ही यह हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह डुअल मोड डिस्प्ले के साथ आता है। इसका फास्ट आईपीएस पैनल हाई रिजॉल्यूशन सपोर्ट करता है जो कि 3840×2160 पिक्सल का है। मॉनिटर में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसके डुअल मोड डिस्प्ले की मदद से यह यूजर्स को दो तरह के रिफ्रेश रेट-रिजॉल्यूशन में स्विच करने की आजादी देता है। एक मोड में 4K के सपोर्ट 72Hz पर मिलता है जबकि दूसरे में 1080p सपोर्ट 144Hz पर मिलता है। 

डिस्प्ले में 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल मिलता है। जैसा कि पहले बताया गया है यह QD-Mini LED बैकलाइट सिस्टम से लैस है। इसमें 1152 लोकल डिमिंग जोन दिए गए हैं और 1152 इंडिविडुअल LED लगे हैं। प्रत्येक LED एक सिंगल डिमिंग जोन के लिए काम करता है जिससे ब्राइटनेस पर पूरा कंट्रोल रहता है और ओवरऑल कंट्रास्ट बेहतर होता है। एचडीआर मोड में यह HDR1000 को सपोर्ट करता है और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस देता है। वहीं, SDR मोड में 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस देता है। 

मॉनिटर में 98 प्रतिशत DCI-P3 कवरेज देता है। इसमें 99 प्रतिशत sRGB कवरेज है। यह 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें एक डिस्प्ले पोर्ट 1.4 है, दो एचडीएमआई 2.0 पोर्ट हैं। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट भी दिया गया है। साथ ही AC पावर इनपुट मिल जाती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  2. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  3. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  4. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  5. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  6. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  7. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  8. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  9. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  10. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.