GTA 6 कब होगा भारत में लॉन्च, कीमत, फीचर्स और गेमप्ले से लेकर जानें सबकुछ

गेमिंग लवर्स के लिए बहुत जरूरी खबर है, क्योंकि रॉकस्टार गेम्स GTA 6 लॉन्च करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 मार्च 2025 11:00 IST
ख़ास बातें
  • रॉकस्टार गेम्स GTA 6 लॉन्च करने के लिए तैयार है।
  • GTA 6 Xbox सीरीज X/S और PlayStation 5 पर लॉन्च हो सकता है।
  • GTA 6 में बेहतर ग्राफिक्स, ज्यादा रियल स्टोरी और इंटेलीजेंट AI होगा।

Grand Theft Auto 6 पेश होने वाला है।

Photo Credit: Rockstar Games

गेमिंग लवर्स के लिए बहुत जरूरी खबर है, क्योंकि रॉकस्टार गेम्स GTA 6 लॉन्च करने के लिए तैयार है। पेश होने से पहले GTA 6 लॉन्च, कीमत, मैप सेटिंग, फीचर्स और गेमप्ले के बारे में खुलासा हो गया है। पहले GTA 6 के लॉन्च में 2025 के आखिर तक देरी होने की संभावना थी। आगामी फ्रैंचाइजी एडिशन में बेहतर गेमप्ले और ग्राफिक्स, बेहतर स्टोरी और एक नया कैरेक्टर मिल सकता है। यहां हम आपको आपको GTA 6 लॉन्च की तारीख, भारत में कीमत, मैप, सेटिंग, फीचर्स, नए कैरेक्टर, सिस्टम जरूरतों से लेकर गेमप्ले और प्लॉट आदि के बारे में बता रहे हैं।


GTA 6 कब होगा लॉन्च


GTA 6 Xbox सीरीज X/S और PlayStation 5 पर लॉन्च हो सकता है। कुछ रिपोर्टें के अनुसार, यह 17 सितंबर को लॉन्च हो सकता है, लेकिन जैसा कि पहले कहा गया है, इसकी संभावना कम है, खासकर Borderlands 4 का लॉन्च 23 सितंबर को है। GTA 5 और रेड डेड रिडेम्पशन 2 के लिए रॉकस्टार गेम्स के पिछले रिलीज को ध्यान में रखते हुए एक पीसी वर्जन बाद में आने की उम्मीद है, सबसे ज्यादा संभावना 2026 में आने की है। GTA 6 के साथ पीसी वर्जन पहले के मुकाबले में बहुत पहले लॉन्च हो सकता है।


Advertisement
GTA 6 Price


Rockstar Games लॉन्च के समय ऑफिशियल स्तर पर GTA 6 की कीमत का खुलासा कर सकता है। लीक के अनुसार, इस बार कीमत पिछले रिलीज की तुलना में ज्यादा है। भारत और अन्य क्षेत्रों में GTA 6 की अनुमानित कीमत इस प्रकार है। भारत में कीमत 5,999 से 7,299 रुपये तक होगी। यूएस में $70 से $100 डॉलर तक होगी। कनाडा में CA$ 90–CA$120 कनाडा डॉलर तक होगी और दुबई में AED 259–AED 369 तक होगी। अफवाहों के अनुसार, GTA 6 में Lucia शामिल होगी, जो फ्रैंचाइज की पहली फीमेल हीरोइन है, जो ड्यूल कैरेक्टर स्टोरीलाइन में अपने पुरुष साथी के साथ प्लेटफॉर्म पर आएगी। 


GTA 6 Features (Expected)


GTA 6 में बेहतर ग्राफिक्स, ज्यादा रियल स्टोरी और इंटेलीजेंट AI होगा। गुप्त स्तर पर गायब होने के ऑप्शन, स्मार्ट पुलिस और नए नियमों के साथ वांटेड सिस्टम को भी अपडेट मिल सकता है। पीसी पर GTA 6 खेलने के लिए सिस्टम जरूरतों में ये चीजें शामिल हैं, जिसमें Intel Core i7 8700K/AMD Ryzen 7 3700X प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Nvidia GeForce GTX 1080Ti/AMD Radeon RX 5700XT, कम से कम 8GB रैम और 150GB स्टोरेज के साथ विंडोज 10-डायरेक्टएक्स 12 पर चलने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम शामिल है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  2. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  3. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  2. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  3. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  4. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  5. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
  8. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  9. Delhi Air Pollution: N95, N99 या KN95: प्रदूषण के लिए कौन-सा मास्क बेहतर? खरीदने से पहले जान लें
  10. iPhone 18, iPhone 18e की बैटरी, कैमरा फीचर्स हुए लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.