Free Fire All-Stars Americas टूर्नामेंट: इस टीम ने जीता गेम, मिले लगभग 7.5 लाख रुपये

Free Fire ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए FFAS 2021 टूर्नामेंट के विजेताओं की घोषणा की। आप इन मैच की हाइलाइट्स यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 अगस्त 2021 15:04 IST
ख़ास बातें
  • Free Fire का All Stars Americas 2021 जीता ब्राज़ील की Team Chimarroa ने
  • टीम को मिला 10,000 डॉलर (लगभग 7.5 लाख रुपये) का इनाम
  • Team Pudim और Team Sancocho ने हासिल किया दूसरा और तीसरा स्थान

Free Fire के All Stars Americas 2021 टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को 10,000 डॉलर की इनाम राशि भी मिली है

बैटल रोयाल गेम Free Fire के All Stars Americas 2021 टूर्नामेंट का तीसरा और आखिरी दिन खत्म हो गया है और अब हमारे सामने टूर्नामेंट का विजेता है। टूर्नामेंट की विजेता टीम ब्राज़ील की Team Chimarrao है। टीम ने अपने फाइनल मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस महनत के बदले टूर्नामेंट विजेता को 10,000 डॉलर (लगभग 7.5 लाख रुपये) की इनाम राशि भी मिली है। टीम ने 47 किल्स कर कुल 95 पॉइन्ट्स हासिल किए हैं और टेबल में अपनी टॉप पोज़ीशन बनाई। टीम पुदिम (Team Pudim) और टीम सैनकोचो (Team Sancocho) ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

Free Fire ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए FFAS 2021 टूर्नामेंट के विजेताओं की घोषणा की। आप इन मैच की हाइलाइट्स यहां देख सकते हैं। Team Pudin 'अमेरिका बम एंड क्लैश स्क्वाड' की चैंपियन रही। टॉप टीम ने 47 किल्स कर कुल 95 पॉइन्ट्स हासिल किए और दूसरे स्थान में रही टीम पुदिम ने 74 अंक हासिल किए। वहीं, 57 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर Team Sancocho रही।
Advertisement

लैटम की Team Sancocho ने फाइनल्स में पहला क्लासिक Bermuda मैप जीता। इस मैच में टीम ने 9 किल्स किए। इसके बाद Team Tapioca ने भी 9 किल्स से साथ दूसरा स्थान लिया और आखिर में Team Pudim रही। टीम ने 8 किल्स हासिल किए। Kalahari मैप में हुआ दूसरा मैच Team Chimarrao ने जीता। टीम ने कुल 12 किल्स हासिल किए।

इसके बाद तीसरे मैच में Team Pudin ने 12 किल्स के साथ अंक तालिका में टॉप स्थान हासिल किया, जबकि Team Tapioca और Team Pudim ने फिर क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। चौथे मैच को Team Chimarrao ने 12 किल्स के साथ जीता और Team Pudim 11 किल्स के साथ दूसरे स्थान पर रही।
Advertisement

Team Chimarrao पांचवे मैच में 6 किल्स के साथ तीसरे स्थान में रही, लेकिन छठे और आखिरी मैच में इस टीम ने 11 किल्स हासिल किए, जिसके चलते इस टीम ने कुल किल्स के दम पर टॉप स्थान हासिल किया। नीचे पूरी अंक तालीका देखी जा सकती है।
  1. Team Chimarrao- 94 points
  2. Team Pudim- 74 points
  3. Team Sancocho- 57 points
  4. Team Pastel- 55 points
  5. Team Acai- 54 points
  6. Team Tapioca- 48 points
  7. Team Hotdog- 45 points
  8. Team Taco- 41 points
  9. Team Acaraje- 34 points
  10. Team Alfajor- 34 points
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.