मारियो से कॉन्ट्रा तक: सुपरहिट रहे ये 5 वीडियो गेम

कैसेट के ज़रिए बहुतायात में वीडियो गेम उपलब्ध तो थे लेकिन उनकी लोकप्रियता शायद इन चुनिंदा गेम से ज्यादा नहीं थी। आज बात उन्हीं 5 वीडियो गेम की, जिन्हें हम और आप आजतक नहीं भूले...

मारियो से कॉन्ट्रा तक: सुपरहिट रहे ये 5 वीडियो गेम
ख़ास बातें
  • 90 के दशक में इन वीडियो गेम का था खूब बोलबाला
  • मारियो और कॉन्ट्रा के अलावा ये गेम भी थे खूब मशहूर
  • आज भी नहीं भूले होंगे आप इन गेम का उत्साह
विज्ञापन

90 के दशक में वीडियो गेम का क्रेज़ बच्चों पर किस कदर हावी था, इसे बताने की ज़रूरत नहीं है। वीडियो गेम एक ऐसा ज़रिया थे, जिसमें समय बिताने के लिए घर से बाहर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ती थी। कुछ वीडियो गेम कैफे ज़रूर होते थे लेकिन ज्यादातर इन वीडियो गेम का बोलबाला घर के भीतर ही था। टीवी से वीडियो गेम डिवाइस को अटैच करना और रिमोट लेकर शुरू हो जाना। उस दौर में कुछ चर्चित वीडियो गेम ही थे, जो ज़बरदस्त मनोरंजन के लिए जाने जाते थे। इसके अलावा कैसेट के ज़रिए बहुतायात में वीडियो गेम उपलब्ध तो थे लेकिन उनकी लोकप्रियता शायद इन चुनिंदा गेम से ज्यादा नहीं थी। आज बात उन्हीं 5 वीडियो गेम की, जिन्हें हम और आप आजतक नहीं भूले...

Mario

mario

मारियो

प्रिसेस को बचाने और पाने निकले मारियो की याद भला किसे नहीं होगी। नाटा इटैलियन प्लंबर मारियो भारतीय वीडियो गेम दुनिया में खासा लोकप्रिय हुआ। 90 के दशक की शुरुआत में मारियो का खुमार किसी सुपर-डुपर हिट फिल्म जैसा था। हालांकि, बाद में मारियो के कई वर्ज़न व सीक्वल आए लेकिन पुराना मारियो आज भी लोगों के दिलों पर राज़ करता है। मारियो का 'दबदबा' इतना है कि गूगल मैप्स ने भी इसका लोगो अपने मैप्स में इस्तेमाल किया है। (पढ़िए पूरी खबर)

Tekken

takken

टेक्कन

टेक्कन उन आर्केड गेम में से एक था, जो भारत आए। इसे नामको ने बनाया था। 'जंग' लड़ने वाले इस खेल के बाद में 2 और 3 वर्ज़न भी आए। टेक्कन 3 भी बेहद लोकप्रिय साबित हुआ। इस खेल के नामी किरदार पॉल, लॉयन, हिआची और ओग्रे थे। आज वह दौर नहीं है, लेकिन ज़रा सा याद दिलाने पर आपको यह गेम ज़रूर याद आ जाता होगा।

Contra

contra

कॉन्ट्रा गेम

कॉन्ट्रा, 90 के दशक में भारत के वीडियो गेम मार्केट पर राज करने वाला गेम रहा। दौड़भाग और बंदूकबाज़ी इस खेल का प्रमुख हिस्सा था। 'रेड फाल्कन से धरती की रक्षा' थीम पर बना यह गेम उस दौरान खासा लोकप्रिय रहा। इसके कई पार्ट आए और बच्चों में इसे काफी पसंद किया गया। मारियो के बाद जिस खेल की लोकप्रियता चरम पर रही, उनमें कॉन्ट्रा प्रमुख माना जाता है।

Duck Hunt

duck hunt

डक हंट

वही गेम, जिसमें नीचे से बत्तख उड़कर ऊपर की ओर जाती थीं। हमें उन्हें शूट करना होता था। इसका थीम था कि बत्तखों को मारो और अपने कुत्ते को खाना दो। इसमें यूज़र को 3 शॉट दिए जाते थे, जिनके ज़रिए बत्तखों को शूट करने का मौका मिलता था। इसमें प्वॉइंट्स भी मिलते थे और अगले लेवल पर जाने का मौका भी विनर को दिया जाता था।

Aladdin

aladdin

अल्लादीन गेम

निंटेंडो कॉन्सोल गेमिंग के दौर में यह गेम एक अजब कॉन्सेप्ट के साथ आया था। खेल खूब सफल हुआ और इसे कई अवॉर्ड भी मिले। दुनियाभर में इसकी 1 करोड़ कॉपीज़ बिकीं। इसमें प्रमुख तौर पर अल्लादीन की हिम्मत और हौसले को दर्शाया गया था। यूज़र को अल्लादीन बन मुश्किलों का सामना करना होता था। कई लेवल पर 'दुश्मनों' से जीत हासिल करनी होती थी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: game, mario, video game
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »