Forza Horizon 5: Hot Wheels: कैसे खेलें गेम और इस अपडेट में क्या है नया? जानें सब कुछ

गेम में 10 नई कारें जोड़ी गई है। इसमें हॉट व्हील्स पार्क है और साथ ही विभिन्न भूगोल से लैस कई बायोम्स भी शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 जुलाई 2022 22:31 IST
ख़ास बातें
  • नए ट्रैक के अलावा, इस DLC में नया प्रोग्रेशन सिस्टम भी जोड़ा गया है
  • DLC में कॉन्सोल के लिए पहली बार नए कैमरा FOV ऑप्शन जोड़ गए हैं
  • DLC की कीमत 19.99 डॉलर है

Forza Horizon 5: Hot Wheels DLC में 10 नई कार जोड़ी गई हैं

Forza Horizon 5: Hot Wheels DLC अब खेलने के लिए लाइव है। यह फोर्ज़ा होराइजन 5 का पहला बड़ा एक्सपेंशन है। गेम पब्लिशर का दावा है कि नया अपडेट "सबसे तेज़, सबसे चरम और ग्रैविटी-डिफाइंग ट्रैक के साथ तलाशने के लिए नए बायोम और नई कारों व कई फीचर्स" से लैस आता है। गेम में 10 नई कारें जोड़ी गई है। इसमें हॉट व्हील्स पार्क है और साथ ही विभिन्न भूगोल से लैस कई बायोम्स भी शामिल किए गए हैं। हम यहां आपको इस नए Forza Horizon DLC की सभी जरूरी जानकारियां दे रहे हैं।
 

Forza Horizon 5: Hot Wheels new features, additions

नए DLC में 212 किलोमीटर (131 मील) हॉट व्हील्स ट्रैक्स जोड़े गए हैं, जिनमें बर्फीले आइस ट्रैक, वाटर फ्लूम्स पर हाइड्रोप्लानिंग और मैग्नेट ट्रैक्स शामिल हैं। स्पीड बूस्ट्स से मिलने वाले इंस्टेंट एक्सेलेरेशन पुश की वजह से नए एयर ट्रैक्स में कारों की स्पीड बनी रहेगी और गेम का रोमांच बना रहेगा। इससे कार्स की स्पीड लगातार बढ़ती रहेगी और प्लेयर्स को अपनी कार को टॉप स्पीड पर पहुंचाने का मौका मिलेगा।
Advertisement

नए ट्रैक के अलावा, नए अपडेट में नया प्रोग्रेशन सिस्टम भी जोड़ा गया है, जो पांच भागों में बंटा हुआ है। इन सभी में विभिन्न इवेंट्स और मिशन होंगे और टीयर के हिसाब से रिवॉर्ड्स भी मिलेंगे। इसके अलावा, इसमें नई 'Hot Wheels: A History of Speed' स्टोरी भी होगी, जिसमें पांच चैप्टर होंगे। ये चैप्टर गेमर की रैंक के हिसाब से अनलॉक होंगे।

गेमर अब अपने दोस्तों के साथ कनेक्ट हो सकते हैं और को-ऑप में गेम खेल सकते हैं। अब हॉट व्हील्स क्रिएशन किट में 80 से अधिक ट्रैक और स्टंट पीस शामिल हैं। हॉराइजन हॉट व्हील्स पार्क में एक नया यूआई रेटिकल है, जिसका नाम G-Forza है। यह रोल इंडिकेटर हॉट व्हील्स ट्रैक पर गाड़ी चलाते समय कार के घूमने के आधार पर बदलता है।
Advertisement

इतना ही नहीं, कॉन्सोल के लिए पहली बार चेस कैम FOV और फार चेस कैम FOV से लैस नए कैमरा एफओवी ऑप्शन भी जोड़े गए हैं। कॉन्सोल पर मोशन ब्लर टॉगल भी जोड़ा गया है, जो प्लेयर्स को शॉर्ट और लॉन्ग मोशन ब्लर के बीच चयन करने का ऑप्शन देता है या इसे पूरी तरह से बंद किया जा सकता है।

नीचे Forza Horizon 5: Hot Wheels के लॉन्च स्ट्रीम का वीडियो है, जिसमें इसका गेमप्ले और इसमें मौजूद सभी नए फीचर्स की जानकारी दी गई है।
Advertisement


 

How to play Forza Horizon 5: Hot Wheels

फोर्ज़ा होराइजन 5: हॉट व्हील्स को Forza Horizon 5 Premium Add-ons Bundle, Premium Edition, and Expansions Bundle में शामिल किया गया है। जिनके पास इनमें से कोई भी बंडल नहीं है, वे स्टैंडअलोन फोर्ज़ा होराइजन 5: हॉट व्हील्स का DLC सीधे $19.99 (करीब 1,600 रुपये) में खरीद सकते हैं।
Advertisement

जिन खिलाड़ियों के पास ऊपर बताए गए बंडल में से एक है, वे मेक्सिको के ग्रान काल्डेरा (मेक्सिको मैप पर उत्तर में मौजूद) में Hot Wheels Expedition आइकन पर जाकर इस DLC को शुरू कर सकते हैं। Hot Wheels Park को गेम के पॉज़ मेन्यू या किसी भी हॉट व्हील्स पार्क इवेंट में फास्ट ट्रैवलिंग के जरिए एक्सेस किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Forza Horizon, Forza Horizon 5, Forza Horizon 5 Hot Wheels
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.