FAU-G कल होगा लॉन्च: गेम की कहानी से लेकर डाउनलोड करने के तरीके तक, जानें हर एक बात

FAU-G को भारत में PUBG Mobile के बैन होने के तुरंत बाद घोषित किया गया, जिसके चलते इसने अचानक हलचल पैदा कर दी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 25 जनवरी 2021 17:22 IST
ख़ास बातें
  • FAU-G को 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के दिन रिलीज़ किया जाना है
  • इस गेम को भारतीय गेमिंग कंपनी nCore Games ने विकसित किया है
  • शुरुआत में यह एक्शन शूटर गेम होगा और बाद में इसमें बैटल रोयाल मोड जुड़ेगा

FAU-G गेम कल यानी 26 जनवरी को लॉन्च होगा

FAU-G को nCore Games द्वारा विकसित किया गया है। गेम भारतीय गेमिंग कंपनी द्वारा भारत में ही बनाया गया है और यह कल यानी 26 जनवरी को लॉन्च होने वाला है। बता दें कि पिछले साल सितंबर की शुरुआत में FAU-G को घोषित किया गया था। इसके बाद इसके कुछ टीज़र्स और ट्रेलर्स को भी जारी किया गया। FAU-G को भारत में PUBG Mobile के बैन होने के तुरंत बाद घोषित किया गया, जिसके चलते इसने अचानक हलचल पैदा कर दी। डेवलपर्स ने इसे आत्मनिर्भर भारत अभियान के नाम से प्रोमोट भी किया। अब, जब गेम कल लॉन्च होने वाला है, तो क्यों न पहले इससे जुड़ी सभी बातों पर एक नज़र फिर से डाली जाए।
 

FAU-G क्या है?

FAU-G, जिसका पूरा नाम Fearless and United Guards है, जो एक एक्शन गेम है और इसे भारत में बैंगलोर स्थित गेम कंपनी nCore Games ने बनाया है। इसे सितंबर 2020 में भारत सरकार द्वारा PUBG Mobile पर प्रतिबंध लगाए जाने के तुरंत बाद घोषित किया गया था। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्विटर पर एफएयू-जी की घोषणा करते हुए कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत आंदोलन को सपोर्ट और इससे "प्लेयर्स हमारे सैनिकों के बलिदान के बारे में भी जानेंगे।" उन्होंने यह भी साझा किया कि गेम द्वारा कमाए गए फायदे का 20 प्रतिशत 'भारत के वीर' ट्रस्ट को दान किया जाएगा।
Advertisement

nCore Games के सह-संस्थापक विशाल गोंडल ने खुलासा किया था कि FAU-G में पहला लेवल गलवान वैली में हुई भारत-चीन झड़प पर आधारित है जहां भारतीय सेना चीनी सैनिकों के साथ लड़ी थी। फिर अक्टूबर में, अक्षय कुमार ने एक टीज़र साझा किया, जिसने हमें गेम में ब्रॉलर मैकेनिक्स की एक झलक दिखाई दी। जबकि गेम को PUBG Mobile का भारतीय विकल्प बताया जा रहा है, लेकिन अभी यह पबजी जैसा मोबाइल बैटल रोयाल गेम प्रतीत नहीं होता।

हालांकि, IGN India की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि FAU-G में लॉन्च के समय एक स्टोरी मोड होगा, जबकि मल्टीप्लेयर और बैटल रॉयल मोड बाद में जोड़े जाएंगे।
Advertisement
 

FAU-G कब लॉन्च होगा?

FAU-G कल यानी 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) पर भारत में लॉन्च होने वाला है। अक्षय कुमार ने इस महीने की शुरुआत में एक ट्वीट के जरिए रिलीज़ की तारीख साझा की थी। यह गेम मूल रूप से पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च होने वाला था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तब nCore Games ने बताया था कि FAU-G नवंबर 2020 में लॉन्च होगा, लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ। अब, यह गणतंत्र दिवस पर लॉन्च होने के लिए तैयार है।
 

FAU-G को कहां से और कैसे डाउनलोड करें?

एफएयू-जी ऐप का पेज नवंबर के अंत में Google Play पर लाइव हो गया था और प्री-रजिस्ट्रेशन ले रहा था। रजिस्टर करने वाले प्लेयर्स को डाउनलोड का नोटिफिकेशन कल से मिलना शुरू हो जाएगा। इसके अलावा, कंपेटिबल डिवाइस पर यह खुद से डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाएगा। यदि आपने प्री-रजिस्टर नहीं किया है, तो आप गेम के लॉन्च होने के बाद इसे खुद से Google Play के जरिए डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।

बताते चलें कि Google Play पर गेम का पेज लाइव होने के तीन दिनों के अंदर कथित तौर पर 10 लाख लोगों द्वारा इसे प्री-रजिस्टर किया गया था। हाल ही में गोंडल ने साझा किया था कि गेम को 40 लाख लोगों द्वारा प्री-रजिस्टर कर लिया गया है।
Advertisement
 

FAU-G को कौन से गेम्स चुनौती देंगे?

अक्षय कुमार द्वारा साझा किए गए ट्रेलर से पता चलता है कि एफएयू-जी सैन्य युद्ध पर आधारित है। इस गेम में भविष्य में मल्टीप्लेयर और बैटल रोयाल मोड भी जोड़े जाएंगे। Google Play और App Store पर पहले से इस तरह के कई लोकप्रिय बैटल रोयाल गेम्स मौजूद हैं, जिनमें कुछ बड़े नाम Call of Duty: Mobile (जिसमें मल्टीप्लेयर और बैटल रॉयल मोड दोनों हैं), Modern Combat 5: Blackout (फर्स्ट परसन शूटर), Modern War (ऑनलाइन ऑनली स्ट्रैटेजी गेम) ), Afterpulse (थर्ड परसन मल्टीप्लेयर शूटर), Warface: Global Operations (फर्स्ट परसन शूटर), Fortnite (एपिक गेम्स पर उपलब्ध बैटल रोयाल), Garena Free Fire(बैटल रोयाल), Cyber Hunter (बैटल रोयाल) आदि हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  7. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.