Cricket 24 का ग्लोबल लॉन्च, भारत के लिए शुरू होगा नया एडिशन

Sony PlayStation क्रिकेट की देश में लोकप्रियता का फायदा उठाने की कोशिश रहा है और और इस वजह से Cricket 24 की थीम वाला PS4 बंडल पेश किया जा रहा है

विज्ञापन
Written by Rahul Chettiyar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2023 17:27 IST
ख़ास बातें
  • क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत के साथ इस गेम का दायरा बढ़ाया गया है
  • इस गेम को इंडियन प्रीमियम लीग (IPL) से लाइसेंस नहीं मिला है
  • Cricket 24 PS5 बंडल का प्राइस 47,990 रुपये का है

PlayStation ने Cricket 24 PS5 बंडल भी पेश किया है

सबसे अधिक लाइसेंस वाली गेम कही जाने वाली Cricket 24 अब PC के साथ ही PlayStation और  Xbox पर उपलब्ध होगी। इसकी डिवेलपर Big Ant Studios ने एक नया Nintendo Switch पोर्ट लाने की भी जानकारी दी है। भारत में गुरुवार से शुरू हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप के साथ इस गेम का दायरा बढ़ाया गया है। 

Sony PlayStation क्रिकेट की देश में लोकप्रियता का फायदा उठाने की कोशिश रहा है और इस वजह से Cricket 24 की थीम वाला PS4 बंडल पेश किया जा रहा है। Big Ant Studios के  CEO, Rory Simmons ने एक डिवेलपमेंट डायरी में बताया, "हमने दुनिया भर में बहुत से देशों को इससे जोड़ा है। इसका एक पूरा कैलेंडर है। आप कभी कैरिबियन में तो उसके बाद भारत में T20 खेलते हैं और फिर बिग बैश के लिए जाते हैं।" Simmons की ओर से यह संकेत मिल रहा है कि उन्हें प्रत्येक वर्ष होने वाली इंडियन प्रीमियम लीग (IPL) से लाइसेंस नहीं मिला है। हालांकि, Delhi Capitals और Mumbai Indians जैसी टीमों के प्लेयर्स और जर्सी इसमें दिखती हैं। 

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली एशेज टेस्ट सीरीज Cricket 24 इसका एक बड़ा आकर्षण है। KFC BBL और Weber WBBL जैसे बड़े टूर्नामेंट्स के अलावा इसमें 50 ऑफिशियल स्टेडियम और स्पोर्टिंग इक्विपमेंट शामिल हैं। इसमें Career मोड भी है जिससे एक उभरते हुए क्लब क्रिकेटर के आगे बढ़ने की यात्रा को देखा जा सकता है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इस मोड को कितना पसंद किया जा रहा है। Big Ant Studios का कहना है कि प्लेयर्स को अपना फैन बेस बढ़ाने की जरूरत होगी। 

PlayStation ने Cricket 24 PS5 बंडल भी पेश किया है। इसका प्राइस 47,990 रुपये का है, जो देश में इस कंसोल के रिटेल प्राइस से 7,000 रुपये सस्ता है। यह शुरुआती ऑफर 8 अक्टूबर से शुरू होगा और इसे Amazon, Croma, Flipkart, GamesTheShop, Reliance Digital, ShopatSC और Vijay Sales जैसे बड़े ऑनलाइन रिटेलर्स से खरीदा जा सकेगा। हालांकि, इसका प्राइस अभी 57,990 रुपये रखा गया है। इसके डिस्काउंटेड प्राइस के लिए कुछ इंतजार करना पड़ सकता है। इसके पैकेज में 4K Bluray वाले PS5 कंसोल के अलावा क्रिकेट 24 को डाउनलोड करने के लिए एक डिजिटल वाउचर कोड और DualSense कंट्रोलर भी शामिल होगा। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Cricket, Sony, Players, Cricket 24, Market, PlayStation, Game, License, Demand, Launch, IPL, Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 108MP कैमरा, 6520mAh बैटरी के साथ Honor 600e लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  2. 25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 15, यहां से खरीदने पर फायदा ही फायदा
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 में मिल सकता है 2K 'अल्ट्रा-हाई' रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले
  2. Xiaomi 17T Pro में  मिलेगा MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Vivo X500 Pro में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
  4. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. हाई-स्पीड इंटरनेट का दायरा बढ़ाने के लिए Starlink के साथ टाई-अप कर सकती है BSNL
  6. Realme P4s 5G में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Shark 2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo ने बदली फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की सेल डेट, आज से ही खरीद सकेंगे Find X9 Ultra और Find X9s
  9. Xiaomi लेकर आया गजब डिवाइस, 3 सेकेंड में देगा गर्म पानी और मिनटों में जमाएगा बर्फ
  10. कम बिजली में करेगा फास्ट कूलिंग! ₹16,999 में लॉन्च हुआ Oakter का नया AC
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.