22 जून को रिलीज होगा Call of Duty: Vanguard और Warzone का Season 4, जुड़ेंगे कई नए फीचर्स

Activision के अनुसार, 21 जून मंगलवार को सुबह 9 बजे PT (भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे) Call of Duty: Vanguard के लिए एक अपडेट रोल आउट होगा।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 18 जून 2022 10:06 IST
ख़ास बातें
  • दोनों गेम्स के लिए अपडेट 22 जून को लाइव होगा
  • Vanguard में USS Texas 1945 और Desolation नाम के मैप्स जोड़े जाएंगे
  • Warzone में मिलेगा Fortune's Keep मैप

Call of Duty: Warzone के लिए अपडेट 22 जून को रिलीज होगा

Call of Duty: Warzone और Call of Duty: Vanguard Season 4 को 22 जून को रिलीज किया जाएगा, Activision ने गुरुवार को घोषणा की और अपकमिंग सीजन के लिए Mercenaries of Fortune टाइटल के ओपनिंग सिनेमैटिक का खुलासा भी किया। एक्टिविजन के अनुसार गेमर्स को नई चुनौतियों, डिवाइस, ऑब्जेक्टिव और फीचर्स की पेशकश की जाएगी। Warzone में फॉर्च्यून कीप (Fortune's Keep) नाम का एक नया मैप भी मिलेगा, जबकि Vanguard आपको मल्टीप्लेयर मैप USS Texas 1945 में आपको बैटलशिप पर लड़ने का मौका मिलेगा।
 

Call of Duty: Warzone & Vanguard Season 4 — update schedule

दोनों गेम्स के लिए अपडेट 22 जून को लाइव होगा। Activision के अनुसार, Call of Duty: Vanguard अपडेट 21 जून मंगलवार को सुबह 9 बजे PT (भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे) डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा, जबकि Call of Duty: Warzone के लिए अपडेट 22 जून को सुबह 9 बजे PT (भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे) लाइव होगा।
Advertisement
 

Call of Duty: Warzone & Vanguard Season 4 — what's new

कॉल ऑफ ड्यूटी: वेंगार्ड सीज़न 4 के साथ गेमर्स के पास USS Texas 1945 नाम का एक नया मैप होगा। आप इस बैटलशिप के अंदर डेक पर लड़ाई कर सकेंगे। एक और मैप होगा, जिसका नाम Desolation होगा। यह मैप सीजन के बीच में रिलीज किया जाएगा।
 
कॉल ऑफ ड्यूटी के सीजन 3 के दौरान Vanguard से जॉम्बी को हटा दिया गया था, लेकिन इस अपडेट के साथ यह क्लासिक राउंड-बेस्ड मोड वापस आएगा। लोकप्रिय Blueprint Gun Game भी नए सीजन में शुरू होगा, जहां गेमर्स को अगले हथियार पर स्विच करने के लिए एक दुश्मन को खत्म करना होगा और मैच जीतने के लिए कुल 18 दुश्मन मारने होंगे। आखिरी राउंड में चाकू का इस्तेमाल किया जाएगा। 

दूसरी ओर, कॉल ऑफ ड्यूटी: वारजोन सीजन 4 एक नया नक्शा लेकर आया है, जिसे फॉर्च्यून कीप कहा जाएगा। फॉर्च्यून कीप में एक ब्लैक मार्केट रन कॉन्ट्रैक्ट भी होगा जो ऑफ-मार्केट लूट देगा। इस सीजन में वीकली प्लेलिस्ट रोटेशन के जरिए आपके पास फॉर्च्यून कीप, रीबर्थ आइलैंड और काल्डेरा का एक्सेस होगा।
Advertisement
 
वारजोन सीजन 4 में जोड़े गए नए एलिमेंट्स की बात करें, तो इसमें रूफटॉप टुरेट और नाइट्रस बूस्ट के साथ आर्मर्ड एसयूवी, बड़े कैश बूस्ट के लिए एटीएम और वाहनों और एचयूडी जानकारी को निष्क्रिय करने के लिए एक ईएमपी ग्रेनेड शामिल हैं।

अपकमिंग वारजोन सीज़न 4 के साथ, गेमर्स के पास नए ऑपरेटर्स कैप्टन बुचर और स्पेशल ऑपरेशंस टास्क फोर्स ट्रेनर कैलम हेंड्री का एक्सेस होगा। इसके अलावा, Marco 5 और सप्रेसिव UGM-8 के रूप में गेम में दो नए दमदार हथियार आ रहे हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.