Call of Duty: Mobile में जल्द आएगा नया मैप, टीज़र वीडियो में मिली झलक

Call of Duty: Mobile ने एक टीज़र तस्वीर जारी की है, जिसमें रस्ट मैप के जाने माने टॉवर को दिखाया गया है। भले ही डेवलपर ने इस मैप का नाम नहीं दिया है, लेकिन यह ट्वीट साफ करता है कि कॉल ऑफ ड्यूटी: मोबाइल में जल्द ही Rust Map जुड़ने वाला है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2020 17:49 IST
ख़ास बातें
  • खबर है कि नए मैप में टीम डेथ मैच (TDM) मोड भी खेला जाएगा
  • यह मैप पिछले कुछ समय से टेस्ट सर्वर पर है लाइव
  • Rust Map के नाम से आ सकता है नया मैप, खेलने में होगा मज़ेदार

Call of Duty: Mobile Rust Map आगामी अपडेट में दिया जा सकता है

Call of Duty: Mobile Steel Legion सीरीज़ चालू है और नए 2v2 शोडाउन एलटीएम को पेश करने, वारफेयर को वापस लाने, नए हथियारों को जोड़ने और कुछ नए किरदारों के आने के बाद से यह प्लेयर्स को काफी लुभा भी रहा है। लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि गेम कंपनी Activison ने कॉल ऑफ ड्यूटी: मोबाइल के फैन्स के लिए एक बड़ा सर्प्राइज़ तैयार किया हुआ है। आधिकारिक Call of Duty: Mobile ट्विटर हैंडल ने कई टीज़र साझा किए हैं, जो इस बेहतरीन मोबाइल गेम में रस्ट मैप के आने की ओर इशारा कर रहे हैं। टीज़र क्लिप में दिखाए गए इलाके और बुनियादी ढांचे को कॉल ऑफ ड्यूटी: मॉडर्न वारफेयर गेम के खिलाड़ी आसानी से पहचान सकते हैं।
 

गेम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा साझा की गई टीज़र तस्वीर रस्ट मैप के जाने माने टॉवर को दिखाया गया है। भले ही डेवलपर ने इस मैप का नाम नहीं दिया है, लेकिन यह ट्वीट साफ करता है कि यह आने वाले Call of Duty: Mobile अपडेट के साथ आएगा। इतने दावे के साथ इसलिए भी कहा जा सकता है, क्योंकि रस्ट मैप अब कॉल ऑफ ड्यूटी: मोबाइल के टेस्ट सर्वर पर लाइव है और इस मैप पर खेले गए मैचों के कई वीडियो पहले ही YouTube पर साझा किए जा चुके हैं। फिलहाल इस टीज़र्स से हमें कॉल ऑफ ड्यूटी: मोबाइल में यह रस्ट मैप के आने की तारीख की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन टेस्ट सर्वर पर इसकी उपलब्धता यह सीधा इशारा करती है कि इस मैप को स्टेबल चैनल पर खेलने के लिए प्लेयर्स को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।


यदि आप पहले से ही Call of Duty: Mordern Warfare खेल चुके हैं तो आपने उस गेम में यह Rust Map ज़रूर देखा होगा। मैप अपने विविध भूगोल के कारण काफी मज़ेदार है। यह मैप एक तरह से रेगिस्तान के बीचो-बीच बसी एक तेल रिफाइनरी है, जिसमें सपाट जमीन से लेकर पाइपलाइनों का जाल, कॉम स्टेशन और स्नाइपिंग के लिए टावरों आदि शामिल हैं। मैप में कुल 12 अलग-अलग ज़ोन हैं, जिनमें ऑयल डेरिक, ब्लू कंटेनर, लोडिंग डॉक और सिग्नेचर टॉवर शामिल हैं। Call of Duty: Mobile प्लेयर्स द्वारा साझा किए गए मोबाइल गेमप्ले वीडियो यह भी सुझाव देती हैं कि यह रस्ट मैप 'टीम डेथमैच मोड' के लिए भी उपलब्ध होगा और यह लगभग कॉल ऑफ ड्यूटी: मॉडर्न वारफेयर के समान होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  2. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  4. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  6. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  8. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  10. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.