Call of Duty: Mobile में इन महीने आएगा नया Gulag मैप

Call of Duty: Mobile टीम ने आगामी फीचर्स का एक रोडमैप साझा किया। उन्होंने कहा कि गुलाग नक्शा आगामी गनफाइट मोड से जुड़ा हुआ है और यह गेम में जून के आखिर तक जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 15 जून 2020 20:16 IST
ख़ास बातें
  • Call of Duty: Modern Warfare के Warzone मोड में देखा जा चुका है यह मैप
  • Gulag नाम का यह मैप 1v1ड्यूअ और गनफाइट मोड में होगा उपलब्ध
  • जून के आखिर तक गेम में जोड़ा जाएगा नया गुलाग मैप

Call of Duty: Mobile Season 7 का नाम Radioactive Agent है

Call of Duty: Mobile अपने मल्टीप्लेयर गेम मोड और बैटल रॉयल के कारण सबसे लोकप्रिय मोबाइल गेम्स में से एक है। पिछले कुछ समय से, कॉल ऑफ ड्यूटी: मोबाइल पर कॉल ऑफ़ ड्यूटी मॉडर्न वारफेयर के वारज़ोन मोड के Gulag मैप आने की अफवाह चल रही है। अब, गेम के डेवलपर्स ने आखिरकार Reddit के जरिए खुलासा किया है कि इस महीने गेम के मोबाइल वर्ज़न पर नया Gulag मैप आ जाएगा। हाल ही में जारी किए गए कॉल ऑफ ड्यूटी के सीज़न 7 के साथ डेवलपर्स ने कई जानकारियां साझा की, जिनमें कुछ इस आगामी मैप को लेकर भी थी।
 

Call of Duty: Mobile Gulag map

Reddit पोस्ट में, कॉल ऑफ ड्यूटी: मोबाइल टीम ने आगामी फीचर्स का एक रोडमैप साझा किया। उन्होंने कहा कि गुलाग नक्शा आगामी गनफाइट मोड से जुड़ा हुआ है और यह गेम में जून के आखिर तक जारी कर दिया जाएगा। डेवलपर्स आने वाले कुछ दिनों में गुलाग मैप के बारे में अधिक जानकारियां साझा करेंगे।

Gulag को पहली बार Call of Duty: Mordern Warfare (2019) के पीसी और कॉन्सोल वर्ज़न के Warzone मोड में देखा गया था। यह एक जेल क्षेत्र है, जहां प्लेयर्स को दूसरे अवसर के तौर पर Verdansk बैटलफील्ड में मरने के तुरंत बाद भेजा जाता है। यह Verdansk में मरे हुए दो प्लेयर्स को Gulag मैप में डालता है और इनमें से जीतने वाले प्लेयर को दूसरे मौके के रूप में वापस Verdansk में खेलने के लिए भेज दिया जाता है।

डेवलपर्स ने नए सीज़न 7 के बारे में भी बहुत सारी जानकारी साझा की। इस सीज़न का नाम Radioactive Agent है। यह ट्यूनीशिया नामक एक नया नक्शा लाता है, जिसमें कई मोड खेले जा सकते हैं। यह एक बड़ा मल्टीप्लेयर मैप है, जिसमें फिलहाल ट्यूनीशिया टसल इवेंट चल रहा है। बैटल रोयाल मैप को सात नए क्षेत्रों के साथ बड़ा किया गया है, जिनमें ब्लैक मार्केट, हार्बर, डाउनटाउन, सेनिटेरियम और अन्य कुछ क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा नए सीज़न में नए हथियार, स्किन्स, कॉलिंग कार्ड्स, एक नया टैंक और कई ऑप्टिमाइजेशन जोड़ी गई हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Call of Duty Mobile, Call of duty Mobile Gulag Map
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  3. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  4. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  10. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.