BGMI Pro Series 2025 का एलान, Rs 2 करोड़ जीतने का मौका; ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

BMPS 2025 की इस नई एडिशन में KRAFTON ने KIA India, realme और Monster जैसे ब्रांड्स के साथ पार्टनरशिप की है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 मई 2025 13:04 IST

Photo Credit: KRAFTON

KRAFTON India ने Battlegrounds Mobile India Pro Series (BMPS) 2025 की वापसी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह कंपनी की फ्लैगशिप BGMI ईस्पोर्ट्स चैंपियनशिप का तीसरा सीजन होगा, जिसकी ग्रांड फाइनल स्टेज 4 से 6 जुलाई के बीच दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में LAN मोड में आयोजित की जाएगी। BGMI कम्युनिटी के बीच इस टूर्नामेंट को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट है, खासतौर पर BGIS 2025 के सक्सेसफुल एंड के बाद।

KRAFTON India ने प्रेस रिलीज में बताया कि BMPS 2025 के लिए टीम रजिस्ट्रेशन 22 मई से शुरू होंगे। इस बार टूर्नामेंट का प्राइज पूल 2 करोड़ रुपये तय किया गया है। इसके अलावा एक खास इन-गेम इवेंट 'BMPS Discovery Island' भी 17 मई से 1 जुलाई तक BGMI गेम में लाइव रहेगा। प्लेयर्स इस इंटरएक्टिव मैप को एक्सप्लोर कर सकेंगे, एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स अनलॉक कर पाएंगे और खुद BMPS प्राइज पूल को 4 करोड़ रुपये तक बढ़ाने में योगदान दे सकेंगे। यह इवेंट BGMI के 3.8 अपडेट का हिस्सा है, जिसमें BMPS-थीम वाला स्पेशल क्रेट भी शामिल किया गया है।
Advertisement

BMPS 2025 की इस नई एडिशन में KRAFTON ने KIA India, realme और Monster जैसे ब्रांड्स के साथ पार्टनरशिप की है। ये ब्रांड्स न सिर्फ टूर्नामेंट में अलग-अलग वैल्यू जोड़ते हैं, बल्कि भारत के तेजी से बढ़ते ईस्पोर्ट्स इकोसिस्टम में इनका सहयोग गेमिंग कम्युनिटी के लिए नए ऑपर्च्युनिटी भी खोलता है।

इस टूर्नामेंट का पिछला एडिशन, यानी BGIS 2025, हाल ही में कोलकाता में 25 से 27 अप्रैल के बीच आयोजित किया गया था। फाइनल में देश की टॉप 16 टीमें 18 मैचों के लिए आमने-सामने आई थीं। 3.2 करोड़ रुपये के प्राइज पूल और रिकॉर्ड व्यूअरशिप ने एक बार फिर साबित किया था कि BGMI भारत के सबसे बड़े ईस्पोर्ट्स टाइटल में से एक है।
Advertisement

BMPS 2025 से जुड़ी हर अपडेट, रजिस्ट्रेशन लिंक, शेड्यूल और एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए फैन्स KRAFTON India के ऑफिशियल चैनल्स पर नजर बनाए रखें।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.