Battlegrounds Mobile India फैन्स के लिए आए ये 3 बड़े अपडेट!

Battlegrounds Mobile India जल्द ही एक पॉलिसी अपडेट के कारण Facebook अकाउंट से डेटा ट्रांसफर बंद कर देगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 4 सितंबर 2021 10:00 IST
ख़ास बातें
  • 5 अक्टूबर के बाद खिलाड़ियों को खेलने के लिए फेसबुक ऐप की जरूरत होगी।
  • फेसबुक और ट्विटर के साथ गेम डेटा ट्रांसफर की अनुमति देता है।
  • क्राफ्टन ने एक बार फिर से 2 लाख के करीब अकाउंट्स को बैन कर दिया है।

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के खिलाड़ियों को 5 अक्टूबर के बाद गेम खेलने के लिए फेसबुक ऐप की जरूरत होगी।

Battlegrounds Mobile India जल्द ही एक पॉलिसी अपडेट के कारण Facebook अकाउंट से डेटा ट्रांसफर बंद कर देगा। अपने लॉन्च के बाद से, गेम ने अपने यूजर्स को PUBG Mobile से अपने डेटा को Facebook और Twitter अकाउंट का उपयोग करके नए गेम में ट्रांसफर करने की अनुमति दी, यह देखते हुए कि खिलाड़ी PUBG Mobile में समान अकाउंट्स का उपयोग करते हैं। डेवलपर Krafton ने 30 जुलाई को समाप्त हुए अपने गेट रेडी टू जंप इवेंट (Get Ready To Jump) के विजेताओं की भी घोषणा की है। इसने यह भी साझा किया है कि हैकिंग के लिए 20 अगस्त से 26 अगस्त के बीच लगभग 1 लाख 95 हजार 500 अकाउट्ंस को बैन दिया गया है।

सितंबर 2020 में भारत में PUBG Mobile पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और इस साल जुलाई में Battlegrounds Mobile India के रूप में इसे फिर से शुरू किया गया था। गेम ने खिलाड़ियों को अपनी प्रोग्रेस और डेटा को PUBG मोबाइल से ले जाने की अनुमति दी। जिन लोगों ने PUBG मोबाइल में लॉग इन करने के लिए अपने फेसबुक या ट्विटर अकाउंट का इस्तेमाल किया, वे बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया में उसी अकाउंट का इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने डेटा को नए गेम में ट्रांसफर कर सकते हैं। अब, क्राफ्टन ने घोषणा की है कि वह 28 सितंबर से फेसबुक अकाउंट डेटा ट्रांसफर को बंद कर देगा।
Advertisement

डेवलपर के अनुसार, इसका कारण यह है कि फेसबुक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट (SDK) से संबंधित एक पॉलिसी अपडेट है जो एंड्रॉयड डिवाइस में एम्बेडेड ब्राउज़र के माध्यम से फेसबुक अकाउंट के साथ लॉग-इन को डिसेबल करता है। जो लोग अपने PUBG मोबाइल डेटा को फेसबुक के माध्यम से बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया में ले जाना चाहते हैं, उन्हें 28 सितंबर से पहले ऐसा करना चाहिए। वहीं iOS यूजर को इस डेवलेपमेंट कोई फर्क नहीं पडे़गा। 

इसके अतिरिक्त, बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के खिलाड़ियों को भी 5 अक्टूबर के बाद गेम में लॉग इन करने के लिए फेसबुक ऐप इंस्टॉल करना होगा। ऐप के बिना, खिलाड़ी एम्बेडेड लॉगिन ब्राउज़र का उपयोग करके गेम नहीं खेल पाएंगे। यदि आपके पास पहले से Facebook app इंस्टॉल है, तो इससे आपके लिए कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। ट्विटर के माध्यम से लॉग इन करने वाले खिलाड़ी अप्रभावित रहेंगे।
Advertisement

इसके अलावा, क्राफ्टन ने 30 जुलाई को समाप्त हुए Get Ready To Jump event के लिए 150 विजेताओं की एक लिस्ट शेयर की है। विजेताओं को इन-गेम मेल के माध्यम से रिवॉर्ड्स देने के लिए संपर्क किया जाएगा जिसमें बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया ब्रांडेड बंडाना, बैकपैक, कैप, मेटल बैज, मोबाइल रिंग, मग, स्लिपर, टी-शर्ट और रिस्टबैंड शामिल हैं। आयोजन के लिए प्रतिभागियों को एक मिनट से कम की एक छोटी क्लिप साझा करने की आवश्यकता थी जो उनके अवतारों को उनकी मंजिल तक कूदते और ग्लाइडिंग करते हुए दिखाती है।
Advertisement

इन सबके आखिर में डेवलपर ने हैकिंग के लिए बैन किए गए अकाउंट्स पर एक और अपडेट शेयर किया है। 20 अगस्त से 26 अगस्त के बीच, अवैध प्रोग्राम का इस्तेमाल करने के लिए 1 लाख 95 हजार से अधिक अकाउंट्स को स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है जो उन्हें अन्य खिलाड़ियों से ऊपर होकर लाभ देते हैं। 30 जुलाई से 5 अगस्त के बीच 3 लाख 36 हजार 736 खातों पर बैन लगा दिया गया और फिर 6 अगस्त से 12 अगस्त के बीच 1 लाख 81 हजार 578 खातों को स्थायी रूप से बैन कर दिया गया।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  3. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  6. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  2. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  3. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  4. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  5. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  6. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  7. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  8. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  9. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  10. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.