Battlegrounds Mobile India में आएंगे आर्केन थीम कैरेक्टर्स, इन-गेम कंटेंट

Arcane के कैरेक्टर्स, आइटम्स, गेम मोड्स और लोकेशंस Battlegrounds Mobile India के वर्जन 1.7 में एक काल्पनिक आइलैंड Erangel पर नए गेमप्ले एलिमेंट्स के साथ आएंगे

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 नवंबर 2021 15:41 IST
ख़ास बातें
  • Arcane को Krafton Video और Netflix पर लॉन्च किया गया है
  • Krafton ने गेम डिवेलपर और पब्लिशर Riot के साथ पार्टनरशिप की है
  • गेम में एक स्मोग ग्रेड इफेक्ट भी मिलेगा जो एक ग्रेनेड फेंकने पर दिखेगा

Krafton ने सोशल मीडिया पर कुछ फीचर्स के बारे में बताया है

Battlegrounds Mobile India (BGMI) में Riot Games की आगामी सीरीज Arcane से कैरेक्टर्स, आइटम्स और लोकेशंस मिलेंगे। इसके लिए इसी महीने एक अपडेट किया जाएगा। BGMI की पब्लिशर Krafton ने एक्सक्लूसिव इन-गेम कंटेंट के लिए गेम डिवेलपर और पब्लिशर  Riot Games के साथ पार्टनरशिप की है। 

Arcane को इस महीने की शुरुआत में चीन में Krafton Video और दुनिया भर में Netflix पर लॉन्च किया गया था। TV सीरीज लीग ऑफ लीजेंड्स पर बेस्ड है और दो मौजूदा लीग चैम्पियंस की शुरुआत को फॉलो करती है। 

Krafton ने बताया है कि Arcane के कैरेक्टर्स, आइटम्स, गेम मोड्स और लोकेशंस  Battlegrounds Mobile India के वर्जन 1.7 में एक काल्पनिक आइलैंड Erangel पर नए गेमप्ले एलिमेंट्स के साथ आएंगे। हालांकि, अपडेट के बारे की पूरी डिटेल की जानकारी नहीं दी गई है।

हालांकि, Krafton ने सोशल मीडिया पर कुछ फीचर्स के बारे में बताया है। इनमें Mirror World कहा जाने वाला एक नया थीम मोड शामिल होगा जो गेमर्स को Mirror आइलैंड पर ले जाएगा। इससे गेमर्स को अपने मौजूदा कैरेक्टर को Arcane के Vi, Jinx, Jayce या Caitlyn से बदलने का विकल्प मिलेगा। Erangel में हर जगह लीग ऑफ लीजेंड्स से Arcane Monsters भी होंगे। इसके अलावा हेक्सक्रिस्टल सहित इन-गेम कंटेंट मिलेगा जिसका इस्तेमाल सप्लाई को भरने के लिए किया जा सकेगा।
Advertisement

अपडेट में एक पिगीबैक फंक्शन भी आएगा जो गेमर्स को अपने टीम के गिरे हुए साथियों या दुश्मनों को ले जाने की अनुमति मिलेगी। इसमें एक सर्वाइवर नंबर नोटिफिकेशन भी होगा जो प्रत्येक प्लेयर जोन में सर्वाइवर्स की संख्या को दिखाएगा। 
Advertisement

गेम में एक स्मोग ग्रेड इफेक्ट भी मिलेगा जो एक ग्रेनेड फेंकने पर दिखाई देगा।

BGMI से धोखाधड़ी और धोखेबाजों को दूर करने के लिए भी Krafton लगातार कोशिशें कर रही है। Krafton ने बताया कि 1 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच 25,19,692 एकाउंट्स पर स्थायी और 7,06,319 एकाउंट्स पर अस्थायी तौर पर बैन लगाया है। कंपनी ने कहा कि वह  गेम से अधिकतर धोखेबाजों को बाहर कर दिया गया है। इससे BGMI का एक्सपीरिएंस यूजर्स के लिए पहले से अधिक मजेदार होगा। 
Advertisement

Krafton ने धोखाधड़ी को पकड़ने और बैन लगाने का एक मैकेनिज्म लागू किया है। इससे सिस्टम धोखेबाजों की तुरंत पहचान कर सकेगा और अवैध तरीकों का इस्तेमाल करने वाले प्लेयर्स को बैन किया जाएगा। 
Advertisement

Krafton ने बताया कि उसने अवैध तरीकों का इस्तेमाल करने वाले अधिक रैंकिंग वाले यूजर्स का मैनुअल वेरिफिकेशन और उन्हें बैन करने का प्रोसेस भी शुरू किया है। ऐसे एकाउंट्स की निगरानी की जा रही है और अवैध तरीकों का इस्तेमाल पाए जाने पर इन्हें स्थायी तौर पर बैन किया जा रहा है। 

अवैध तरीकों को बढ़ावा देने वाले YouTube चैनलों की भी निगरानी की जा रही है और ऐसे चैनलों को ब्लॉक किया जा रहा है।

Arcane को चीन में Krafton Video और दुनिया भर में Netflix पर लॉन्च किया गया था

BGMI की पब्लिशर Krafton ने एक्सक्लूसिव इन-गेम कंटेंट के लिए गेम डिवेलपर और पब्लिशर  Riot Games के साथ पार्टनरशिप की है

गेम में एक स्मोग ग्रेड इफेक्ट भी मिलेगा जो गेम में एक ग्रेनेड फेंकने पर दिखाई देगा
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.