• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • Battlegrounds Mobile India इस तरह करता है प्लेयर्स को बैन, अपकमिंग फीचर्स की भी दी जानकारी

Battlegrounds Mobile India इस तरह करता है प्लेयर्स को बैन, अपकमिंग फीचर्स की भी दी जानकारी

Krafton ने कहा है कि बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया का एक एमुलेटर वर्ज़न जारी होने की संभावना नहीं है, क्योंकि इससे चीटिंग की संभावना बढ़ जाती है।

Battlegrounds Mobile India इस तरह करता है प्लेयर्स को बैन, अपकमिंग फीचर्स की भी दी जानकारी

Battlegrounds Mobile India में जल्द कई नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं

ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India में जल्द जोड़े जा सकते हैं कई फीचर्स
  • डेवलपर Krafton ने चीटर्स को बैन करने वाले सिक्योरिटी सिस्टम की दी जानकारी
  • 24 घंटे काम करता है नया सिस्टम और चीटर्स को अपने आप करता है बैन
विज्ञापन
Battlegrounds Mobile India (BGMI) ने अपनी वेबसाइट पर लेटेस्ट पोस्ट में कई नए फीचर्स के आने का इशारा दिया है। गेम डेवलपर Krafton ने पुष्टि की है कि हथियारों की स्किन अब क्रेट या रूलेट में शामिल है। यह भी बताया कि बीपी शॉप खोलने, हिंदी में वॉयस पैक जोड़ने और बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में प्राइम सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ बोनस चैलेंज शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। Krafton ने गेम में चीटर्स का पता लगाने और उन पर बैन लगाने के लिए मौजूद सिस्टम की जानकारी भी दी है। कंपनी ने बताया कि Battlegrounds Mobile India में एक रियल टाइम (24 घंटे चलने वाला) सिक्योरिटी सिस्टम है, जो चीटिंग करने वाले अकाउंट को अपने आप बैन करता है।

अपने लेटेस्ट फैन FAQ पोस्ट में,Krafton ने जानकारी दी है कि कंपनी Battlegrounds Mobile India में चीटर्स से कैसे निपटता है। बताया गया है कि गेम में 24 घंटे की एक सुरक्षा प्रणाली है, जो अवैध टूल्स का उपयोग करने वाले अकाउंट को ऑटोमैटिकली बैन करती है और इन चीटर्स पर लगाए गए बैन को लेकर प्लेयर्स को नोटिफिकेशन भी भेजती है। कंपनी वेबसाइट पर हर हफ्ते बैन किए गए अकाउंट की संख्या को लेकर नोटिस भी जारी करती है।

Krafton ने कहा है कि बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया का एक एमुलेटर वर्ज़न जारी होने की संभावना नहीं है, क्योंकि इससे चीटिंग की संभावना बढ़ जाती है।

डेवलपर ने कहा कि वह कुछ फीचर्स को पेश करने की योजना बना रहा है। इसमें प्राइम सब्सक्रिप्शन और बोनस चैलेंज की शुरुआत शामिल है। प्राइम सब्सक्रिप्शन प्लेयर्स को प्रोग्रेस के साथ फिक्स पुरस्कार देता है। इसके अलावा हिंदी वॉयस पैक को जोड़ने की प्लानिंग भी हो रही है।

Krafton के अनुसार, हथियार की स्किन को अब क्रेट या रूलेट में शामिल किया गया है। बीपी शॉप को रिलीज करने की भी योजना बनाई जा रही है, लेकिन डेवलपर ने बताया कि बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में 30-दिवसीय रूम कार्ड जोड़ने की कोई योजना नहीं है। Krafton ने कहा कि वह ग्राहक सेवा को तेजी से प्रतिक्रिया देने और बग को खत्म करने पर काम कर रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »