Motorola ने पेश किया Edge 60 Neo, 6.4 इंच pOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन को मोटोरोला का कंट्रोल रखने वाली चाइनीज डिवाइसेज मेकर Lenovo के एक इवेंट में लॉन्च किया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 सितंबर 2025 15:34 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच फ्लैट pOLED LTPO डिस्प्ले दिया गया है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 दिया गया है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है

यह एक सांकेतिक इमेज है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola ने Edge 60 Neo को लॉन्च किया है। यह कंपनी की Edge सीरीज में नया स्मार्टफोन है। कंपनी ने पिछले वर्ष Edge 50 Neo को पेश किया था। इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच फ्लैट pOLED LTPO डिस्प्ले दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 और 12 GB का RAM है। 

Motorola Edge 60 Neo का प्राइस, उपलब्धता

इस स्मार्टफोन को मोटोरोला का कंट्रोल रखने वाली चाइनीज डिवाइसेज मेकर Lenovo के एक इवेंट में लॉन्च किया गया है। Motorola Edge 60 Neo को जल्द ही यूरोप में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद यह स्मार्टफोन भारत सहित अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में लाया जा सकता है। यह 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज और 12  GB + 256 GB के वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन का शुरुआती प्राइस 399 यूरो (लगभग 41,150 रुपये) का है।   इसे PANTONE Latte, PANTONE Frostbite, PANTONE Poinciana और PANTONE Grisaille कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Motorola Edge 60 Neo के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच फ्लैट pOLED LTPO डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा, f/1.8 अपार्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

Advertisement

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 68 W टर्बो चार्जिंग और 15 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसके पिछले वर्जन में 4,310 mAh की बैटरी दी गई थी। इस स्मार्टफोन का साइज 154.11 x 71.24 x 8.09 mm और भार 174 ग्राम से कुछ अधिक का है। हाल ही में भारत में Motorola ने G86 Power 5G को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 1.5K Super HD pOLEd डिस्प्ले है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  5. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.