क्‍या गुजराती फ‍िल्‍म ‘छेल्लो शो’ जीत पाएगी ऑस्‍कर? यह सोच रहे हैं इंडस्‍ट्री एक्‍सपर्ट

Oscar : आलोचकों और ट्रेड एक्‍सपर्ट का कहना है कि पश्चिम में दर्शक ऐसी बॉलीवुड फ‍िल्‍मों के प्रति मोहित हैं, जिनमें कलरफुल एक्‍शन के साथ गीत और डांस की बाजीगरी हो।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2022 13:53 IST
ख़ास बातें
  • छेल्‍लो शो पर इंडस्‍ट्री बंटी हुई नजर आ रही है
  • कई लोग ऑस्‍कर की संभावना को बहुत कम मान रहे हैं
  • वो RRR जैसी फ‍िल्‍मों के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं

Oscar : कई एक्‍सपर्ट कह रहे हैं कि अगले साल भी भारत को ऑस्‍कर मिलने की उम्‍मीद बहुत कम है।

गुजराती फ‍िल्‍म छेल्लो शो (chhello show) को Oscar Award 2023 के लिए भारत की ओर से ऑफ‍िशियल एंट्री के तौर पर भेजा गया है। इस फैसले पर फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री बंटी हुई नजर आ रही है। कई एक्‍सपर्ट कह रहे हैं कि अगले साल भी भारत को ऑस्‍कर मिलने की उम्‍मीद बहुत कम है। आलोचकों और ट्रेड एक्‍सपर्ट का कहना है कि यह फ‍िल्‍म 1988 में आई  विदेशी फिल्म सिनेमा पारादीसो (Cinema Paradiso) की रीमेक है, जबकि पश्चिम में दर्शक ऐसी बॉलीवुड फ‍िल्‍मों के प्रति मोहित हैं, जिनमें कलरफुल एक्‍शन के साथ गीत और डांस की बाजीगरी हो।   

फिल्म निर्माता और वितरक सनी खन्ना के हवाले से मिंट ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि आरआरआर (RRR) और केजीएफ (KGF) जैसी फिल्मों ने साबित कर दिया है कि भारत अब हॉलीवुड से पीछे नहीं है। एक अनजान फिल्म को ऑस्कर के लिए भेजे जाने को सनी ने ऑस्‍कर में देश की संभावनाओं को मारने के समान बताया। 
Advertisement

डिजिटल एजेंसी वाइट रिवर मीडिया के को-फाउंडर मितेश कोठारी ने कहा कि आरआरआर जैसी कमर्शल इंडियन फिल्मों को पश्चिमी फिल्म निर्माताओं, अभिनेताओं और आलोचकों से काफी प्रशंसा मिली है। उन्‍होंने कहा कि ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसी फिल्‍म का सपोर्ट करने के लिए बड़े पैमाने पर कैंपेन देखने को मिलते हैं। फिल्म की विश्वव्यापी पहचान के पीछे मार्केटिंग अहम फैक्‍टर है। इंडस्‍ट्री एक्‍सपर्ट्स के अनुसार, ऑस्कर के लिए एक फिल्म की मार्केटिंग में करोड़ों रुपये तक खर्च हो सकते हैं। 

एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि ऑस्‍कर के लिए भेजी जानी वाली फ‍िल्‍म का प्रचार बेहद जरूरी होता है। एक सही पब्लिसिटी टीम चाहिए होती है। इसमें भी करोड़ों रुपये तक खर्च होते हैं। इसके अलावा, ऑस्कर में किसी विदेशी फिल्म को दौड़ में शामिल रखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह सुनिश्चित करना है कि पूरी जूरी आपकी फिल्म देखे। इसके लिए फिल्म निर्माताओं को या तो स्क्रीनिंग आयोजित करनी चाहिए या फिल्म की डीवीडी हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन को भेजनी चाहिए।
Advertisement

गौरतलब है कि आरआरआर को अमेरिका में अच्‍छी सफलता मिली थी। फ‍िल्‍म के निर्माताओं ने विदेशों में इसका प्रचार भी शुरू कर दिया था। उन्‍हें उम्‍मीद थी कि यह फ‍िल्‍म ऑस्‍कर के लिए भारत की तरफ से भेजी जाएगी। हालांकि कई फ‍िल्‍मों को पीछे छोड़ते हुए गुजराती फ‍िल्‍म छेल्लो शो को चुना गया है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.