• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • शाहरुख खान की Jawan का पहला गाना ‘जिंदा बंदा’ रिलीज, 5 घंटे में 54 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज, देखें

शाहरुख खान की Jawan का पहला गाना ‘जिंदा बंदा’ रिलीज, 5 घंटे में 54 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज, देखें

Jawan Song Zinda Banda : गाने को रिलीज हुए अभी 5 घंटे हुए हैं और सिर्फ यूट्यूब पर इसे 54 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिल गए हैं।

शाहरुख खान की Jawan का पहला गाना ‘जिंदा बंदा’ रिलीज, 5 घंटे में 54 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज, देखें

Photo Credit: Video Grab

एटली के निर्देशन में बनी फ‍िल्‍म 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलेगु भाषाओं में दुनियाभर में रिलीज की जाएगी।

ख़ास बातें
  • शाहरुख खान की फ‍िल्‍म जवान का नया गाना हुआ रिलीज
  • जिंदा बंदा सॉन्‍ग को यूट्यूब पर जबरदस्‍त रेस्‍पॉन्‍स मिला है
  • 5 घंट में इस सॉन्‍ग को 54 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज हासिल हुए हैं
विज्ञापन
ब्‍लॉकबस्‍टर फ‍िल्‍म ‘पठान' (Pathaan) के बाद अभिनेता शाहरुख खान अपनी नई फ‍िल्‍म ‘जवान' (Jawan) को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों फ‍िल्‍म का टीजर आउट हुआ था। मेकर्स ने उसे ऑफ‍िशियल प्रिव्‍यू बताया था। आज सोमवार को ‘जवान' का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। ‘जिंदा बंदा' (Zinda Banda) टाइटल के साथ इस सॉन्‍ग को रिलीज किया गया है। तमिल में इस सॉन्‍ग का नाम ‘वंधा एडम' और तेलुगु में ‘धुम्मे धुलिपेला' है। जवान का पहला गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया में इसकी चर्चाएं तेज हो गई हैं। 

गाने को रिलीज हुए अभी 5 घंटे हुए हैं और सिर्फ यूट्यूब पर इसे 54 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिल गए हैं। एटली के निर्देशन में बनी फ‍िल्‍म 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलेगु भाषाओं में दुनियाभर में रिलीज की जाएगी। फ‍िल्‍म के पहले गाने को मिल रही कामयाबी ने बता दिया है कि ‘जवान' बॉक्‍स ऑफ‍िस पर बड़ी हिट हो सकती है।  

सोमवार को अभिनेता शाहरुख खान ने खुद इस गाने को अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर रिवील किया। उन्‍होंने लिखा, 
उसूलों पर जहां आंच आए टकराना ज़रूरी है, जो जिंदा हो तो फिर जिंदा नजर आना ज़रूरी है।
तह-ए-दिल से आपका शुक्रिया वसीम बरेलवी साब जो आपने हमें अपने इस मुकम्मल शेर को इस्तेमाल करने और इसके साथ थोड़ी गुस्ताखी करने की इजाजत दी।
गाने के बोल हैं इरशाद कामिल साब के और संगीत दिया है अनिरुद्ध ने। पेश है, जिंदा बंदा!



यूट्यूब पर शेयर की गईं डिटेल्‍स से पता चलता है कि ‘जिंदा बंदा' सॉन्ग को अनिरुद्ध नें तैयार किया है। उन्‍होंने ही इसका डायरेक्शन भी किया हैं। गाने में शोबी की कोरियोग्राफी है। फ‍िल्‍म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा और सुनील ग्रोवर जैसे स्‍टार नजर आएंगे। एक छोटे से रोल में दीपिका पादुकोण भी दिखाई देंगी। मेकर्स की प्‍लानिंग अभी कुछ और गाने रिलीज करने की है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  4. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  10. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »