Brahmastra की सफलता पर भड़के The Kashmir Files निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, किया ये ट्वीट

विवेक अग्निहोत्री ने सोमवार को एक ट्वीट के जरिए ब्रह्मास्त्र की सफलता पर टिप्पणी की है, जहां उन्होंने फिल्म की सफलता के पीछे पेड (पैसा लेने वाले) PR और इन्फ्लुएंसर का हाथ बताया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 सितंबर 2022 19:52 IST
ख़ास बातें
  • दो वीकेंड गुजरने के बाद भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तेजी से बढ़ रहा है
  • फिल्म दूसरे हफ्ते में ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई
  • फिल्म का 10 दिन का कुल कलेक्शन करीब 211 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है

23 सितंबर को देश में राष्ट्रीय सिनेमा दिवस मनाया जाएगा

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। दो वीकेंड गुजरने के बाद भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तेजी से बढ़ रहा है। फिल्म दूसरे हफ्ते में ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म की इस सफलता के बाद कई बॉलीवुड दिग्गजों की लगातार प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है, जिनमें से एक द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) निर्देशक विवेक अग्निहोत्री भी है। हालांकि, यहां उनकी तरफ से सफलता की बधाई नहीं आई है, बल्कि उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा व्यक्त किया है।

विवेक अग्निहोत्री ने सोमवार को एक ट्वीट के जरिए ब्रह्मास्त्र की सफलता पर टिप्पणी की है। उनके ट्वीट से ऐसा प्रतीत होता है, जैसे वे इस फिल्म की सफलता के पीछे पेड (पैसा लेने वाले) PR और इन्फ्लुएंसर का हाथ बता रहे हो। उन्होंने सोशल मीडिया को उन्हें बॉलीवुड फिल्मों की प्रतियोगिता से अलग रखने को भी कहा।
Advertisement
 

अपने ट्वीट में अग्निहोत्री ने लिखा, ""हाहाहाहा। मुझे नहीं पता कि उन्होंने #TheKashmirFiles को कैसे पीटा ... लाठी, रॉड, हॉकी ... या AK47 या पत्थरों से…। या पेड पीआर और इन्फ्लुएंसर के साथ? बॉलीवुड फिल्मों को एक-दूसरे से टक्कर करने दें। हमें अकेला छोड़ दो। मैं उस गूंगी दौड़ में नहीं हूं। धन्यवाद। #NotBollywood।"

रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलीज के दूसरे शुक्रवार और दूसरे शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन बढ़ने के बाद 10वें दिन फिल्म का कलेक्शन 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 16.25 से 17.25 करोड़ रुपये के बीच रहा। इससे फिल्म का 10 दिन का कुल कलेक्शन करीब 211 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस फिल्म की पूरी सीरीज (आने वाली दो फिल्मों को मिलाकर) को बनाने में कथित तौर पर 410 करोड़ रुपये का खर्चा हुआ है।
Advertisement

बॉलीवुड की कई फिल्मों के बॉक्स-ऑफिस पर धराशायी होने के बाद यह फैंटेसी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है, जिसके चलते मल्टीप्लेक्स लंबे समय के बाद खुश नजर आ रहे हैं और यही कारण है कि Disney के अनुरोध के बाद, MAI ने भी राष्ट्रीय सिनेमा दिवस को आगे बढ़ा दिया है। फिल्म के अच्छे प्रदर्शन से मल्टीप्लेक्स कंपनियों के बिजनेस में भी तेजी आई है। इसका असर लिस्टेड मल्टीप्लेक्स कंपनियोंके शेयर प्राइसेज पर भी दिख रहा है। 23 सितंबर को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के अवसर पर 4,000 से अधिक सिनेमाघरों में 75 रुपये में टिकट बेचा जाएगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  4. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  5. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  7. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  9. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.